Hanuman Chalisa

अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम के 22 साल... 78 साल और देखनी पड़ेगी

Webdunia
शुक्रवार, 21 मई 2021 (11:16 IST)
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' को 21 मई 2021 को रिलीज हुए 22 वर्ष हो गए हैं। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन टीवी पर इसे इतनी बार दिखा ‍दिया गया कि लोग हैरत में पड़ गए और सोशल मीडिया पर अभी भी इसको लेकर मजाक चलते रहते हैं। अभी भी यह ‍फिल्म सेट मैक्स पर कुछ-कुछ दिनों  के अंतराल पर देखने को मिलती है। हजारों बार इसे ‍दिखाया जा चुका है और शायद ही टेलीविजन के इतिहास में किसी फिल्म का इतनी बार प्रसारण हुआ हो।

वैसे फिल्म में लीड रोल निभाने वाले महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कह चुके हैं कि यह फिल्म जबरन थोपी नहीं जाती बल्कि इसकी टीआरपी अच्छी आती है इसलिए दिखाई जाती है। अपनी बात को वजनदार बनाने के लिए वे कुछ रिपोर्ट्स को ट्वीट भी कर चुके हैं।  रिपोर्ट में इन बातों का उल्लेख भी है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्र में जिन फिल्मों का प्रसारण हुआ है उसमें सबसे अधिक बार 'सूर्यवंशम' को देखा गया है। इस रिपोर्ट से चकरा जाना स्वाभाविक है क्योंकि यह फिल्म हजारों बार सेट मैक्स पर दिखाई जा चुकी है।



यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो बतौर हीरो अमिताभ अपने करियर के अंतिम दौर में थे इसलिए फिल्म खास पसंद नहीं की गई, लेकिन टीवी पर यह इतनी बार दिखाई गई कि लोगों को संवाद रट गए। हीरा ठाकुर को घर-घर में पहचाना जाने लगा। जबरदस्त मेलोड्रामा वाली इस फिल्म में ‍बिग बी के डबल रोल हैं। उनके साथ जयासुधा, सौन्दर्या, अनुपमर खेर और कादर खान हैं।

मजेदार बात तो यह है सोनी चैनल ने इस फिल्म को सौ वर्षों के लिए खरीदा है। अभी तो 22 वर्ष ही हुए हैं। बचे हुए 78 वर्षों तक यह और दिखाई जाएगी। तैयार रहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तकनीशियन की मौत, FWICE ने 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख