Hanuman Chalisa

2018 में सर्वाधिक ओपनिंग वीकेंड वाली टॉप 5 फिल्में

Webdunia
2018 के लगभग तीन महीने पूरे होने को आए हैं। अभी तक जो हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं उनके ओपनिंग वीकेंड की बात की जा रही है। यहां दी जा रही है टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट जिनके ओपनिंग वीकेंड में सर्वाधिक कलेक्शन रहे हैं। 
 
नम्बर एक - पद्मावत 
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन : 114 करोड़ रुपये 
पद्मावत (हिंदी-तमिल-तेलुगु) ने ओपनिंग वीकेंड पर 114 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया। हालांकि इसमें प्रिव्यू के कलेक्शन भी शामिल हैं, साथ ही यह गुरुवार को रिलीज हो गई थी, लेकिन यह बात नहीं भूलना चाहिए कि यह देश के कई हिस्सों में प्रदर्शित नहीं हो पाई थी। साथ ही फिल्म को लेकर जो माहौल था उससे कुछ दर्शकों ने सिनेमाघरों से दूरी बना ली थी। तमाम विपरित परिस्थितियों में फिल्म का इतना जोरदार कलेक्शन तारीफ के काबिल है। 
 
नम्बर दो - रेड 
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन : 41.01 करोड़ रुपये
अजय देवगन की रेड को लेकर खासा माहौल नहीं था, लेकिन जैसी ही फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आई कलेक्शन तेजी से बढ़े। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 41.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वीकडेज़ में भी अच्छा प्रदर्शन जारी है। 
 
नंबर तीन : पैडमैन
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन : 40.05 करोड़ रुपये 
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का विषय लीक से हट कर था। इस तरह के विषय को बड़े परदे पर देखना दर्शक पसंद नहीं करते। बावजूद इसके फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसका सारा श्रेय अक्षय कुमार के स्टारडम को जाता है। 
 
नंबर 4 : सोनू के टीटू की स्वीटी 
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन : 26.57 करोड़ रुपये 
सर्वाधिक ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में बड़े सितारों की फिल्में ही देखने को मिलती हैं, लेकिन इस लिस्ट में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्म का आना दिखा देता है कि फिल्म ने किस कदर सफलता पाई है। बिना सितारों वाली फिल्म ने सितारों की फिल्मों जैसी कामयाबी पाई है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद भी 100 करोड़ क्लब में दाखिला लिया जो कि तारीफ के काबिल है। 
 
नंबर 5 : परी 
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन : 15.34 करोड़ रुपये 
अनुष्का शर्मा की यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर पाई, लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा आगे नहीं जा पाई। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

90s की राइवलरी पर शिल्पा शिरोडकर का बड़ा खुलासा: करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख