Hanuman Chalisa

बॉबी के लिए इसलिए बहुत खुश हैं सनी देओल

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (06:48 IST)
एक नहीं कई बार सनी देओल ये बात बोल चुके हैं कि बॉबी देओल उनका छोटा भाई ही नहीं वरन उनके लिए बेटे जैसा है। बॉबी की खुशी के लिए सनी ने हर संभव कोशिश की है। जब बॉबी की पहली फिल्म 'बरसात' बन रही थी तो सनी ने एक साल तक कोई काम नहीं किया और पूरा फोकस बॉबी की फिल्म पर किया। 
 
बॉबी का करियर शुरुआत में तो बढ़िया चला, लेकिन कुछ सालों बाद बॉबी की चमक फीकी पड़ने लगी। बॉबी भी लापरवाह हो गए और एक समय ऐसा आया जब बॉबी को काम मिलना ही बंद हो गया। बॉबी घर बैठ गए। कुछ दिन तो कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन फिर बॉबी परेशान रहने लगे। फिर डिप्रेशन में चले गए। 


 
इसके बाद बॉबी ने शराब में डूबो अपने आपको डूबो लिया। इससे परिवार के सभी सदस्य चिंतित रहने लगे। बॉबी को भी बुरा लगने लगा। उन्हें यह देख अच्छा नहीं लगता था कि उनके बेटे उन्हें देख रहे हैं कि पिता घर पर ही बैठा है। उसके पास कोई काम नहीं है। 
 
एक दिन अचानक बॉबी को न जाने क्या हुआ। महीनों से बढ़ी दाढ़ी फौरन काट ली। अपने दोस्त और फिल्म निर्माताओं के पास वे काम मांगने गए। दोस्त यह देख खुश हो गए। सलमान के कारण रेस 3 मिली। साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 4 में काम दिया। इसका मैसेज यह गया कि बॉबी काम के लिए तैयार हैं वरना फिल्म निर्माता मान बैठे थे कि बॉबी अब कैमरे का सामना नहीं करना चाहते हैं। 


 
इसके बाद बॉबी को 'द क्लास ऑफ 83' फिल्म मिली जो ने‍टफ्लिक्स के लिए बनाई गई थी। वेब सीरिज आश्रम ने तो छप्पर फाड़ सफलता हासिल की और अब 11 नवंबर को इसका दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। बॉबी ने ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया था और उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। इससे बॉबी का आत्मविश्वास लौटा। वे खुश रहने लगे। 
 
बॉबी को खुश देख सनी देओल की खुशी की दोगुनी हो गई। वे बॉबी को मिले काम और प्रशंसा से प्रसन्न हैं। बॉबी की डिमांड बढ़ गई है। बॉबी भी ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। फिल्म हो या वेबसीरिज, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कहने वाले कह रहे हैं कि बॉबी को निर्माता अच्छी खासी फीस भी ऑफर कर रहे हैं। 
 
यह देख सनी को बड़ा मजा आ रहा है। बॉबी निराशा से बाहर आ चुके हैं और एक नया बॉबी 'देओल' परिवार को देखने को मिल रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गद्दी की जंग फिर होगी शुरू, 'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू का फर्स्ट लुक

'तारक मेहता' के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, तन्मय वेकारिया के पिता का निधन

'दुल्हनिया ले आएगी' का फर्स्ट लुक रिलीज, हटके अंदाज में दिखीं खुशाली कुमार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा 10 साल का महा-लीप, जेल से लौटेंगी तुलसी

रोनाल्डो, नेमार और ड्रेक जैसे खास लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला, खरीदीं 90 करोड़ की दो बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख