बॉलीवुड 2017 : दीपिका-कैटरीना-प्रियंका... इनके बिकिनी फोटो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Webdunia
इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण अब ज्यादा फोटोशूट होने लगे हैं और नामी हीरोइन भी हॉट अंदाज में फोटोशूट करवा कर अपने फैंस को खुश करने में लगी रहती हैं। इस साल बिकिनी में कई हीरोइनें नजर आईं। पेश हैं वो फोटो जिन्होंने इंटरनेट पर धूम मचाई।

प्रियंका चोपड़ा 
मियामी में सन, सी और सैंड देख प्रियंका चोपड़ा का मन मचल उठा। उन्होंने अपनी 'बीच बॉडी' दिखाने में कोई कोताही नहीं बरती। नेवी ब्लू बिकिनी और टू-पीस पहने उनके ये फोटो बेहद वायरल हुए और उनकी सेक्सी बॉडी की खूब प्रशंसा हुई। 
 

मलाइका अरोरा
फिल्मों में मलाइका नजर नहीं आती, लेकिन सोशल मीडिया पर धूम मचाती रहती हैं। वे पार्टियों की जान होती हैं। मलाइका ने जीक्यू इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था और माहौल गरमा दिया। 

एमी जैक्सन 
अपनी सुपर टोंड बॉडी का प्रदर्शन एमी जैक्सन लगातार करती रहीं। ब्लू एंड व्हाइट बिकिनी पहने एमी गर्मियों का मजा लेती नजर आईं। 

कैटरीना कैफ 
सोशल मीडिया कैटरीना को बेहद पसंद आया और यहां पर उनका हॉट अंदाज दिखाई दिया। उन्होंने व्हाइट और रेड बिकिनी में दो अलग-अलग फोटो पोस्ट किए। उनका यह हॉट अवतार फैंस को बेहद पसंद आया। 

ईशा गुप्ता 
अपने सेमी न्यूड फोटोशूट के जरिये ईशा गुप्ता साल भर हलचल मचाती रहीं। जीक्यू के लिए उन्होंने रेड हाई वेस्ट किबिनी पहनी थी। अंत:वस्त्रों में भी उनके फोटो लगातार आते रहे। 

दीपिका पादुकोण
पद्मावती के रिलीज न होने के कारण दीपिका उदास हो गईं। पब्लिसिटी के लिए खाली डेट्स का उपयोग करने के लिए उन्होंने श्रीलंका जाकर फिल्मफेअर मैगजीन के लिए बिकिनी में फोटोशूट कराया गया जो खासा पसंद किया गया। 

तापसी पन्नू 
संजीदा फिल्म 'पिंक' के बाद तापसी मसाला फिल्म 'जुड़वा 2' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने बिकिनी पहनी। यहां वे मॉरीशस में ब्लू फ्लोरल बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। 

पत्रलेखा 
पत्रलेखा ने थाईलैंड में राजकुमार राव के साथ छुट्टियां मनाते हुए व्हाइट हॉट बिकिनी में यह फोटो पोस्ट किया तो सभी दंग रह गए। 

दिशा पटानी 
सोशल मीडिया पर चर्चित दिशा पटानी के कई फैंस हैं। उनके लगातार फोटो देखने को मिलते रहे। हालांकि अब उन्हें, 'फोटो ही पोस्ट करती रहोगी या फिल्म भी करोगी', जैसे कमेंट्स भी मिल रहे हैं। 

फातिमा सना शेख 
समुंदर किनारे ब्लैक स्विम सूट पहने फातिमा सना शेख को इस फोटो के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन इसका फातिमा पर कोई असर नहीं हुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Paurashpur Season 3 : विषकन्या के रूप में लौटीं शर्लिन चोपड़ा, सिंहासन की लड़ाई हुई और घातक

नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाया पति का सरनेम

The Legend of Hanuman Seaseon 4 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

कौन थीं लैला खान, जिन्हें 14 साल बाद मिला इंसाफ

Cannes 2024 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फिल्म Sunflowers Were The First Ones To Know ने जीता अवॉर्ड

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख