Dharma Sangrah

सर्कस ट्रेलर रिव्यू: चिर-परिचित माहौल में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह का सर्कस

Webdunia
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (15:23 IST)
सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी 'सिम्बा' के बाद कॉमेडी मूवी लेकर फिर हाजिर है। हमशक्लों को लेकर होने वाले कन्फ्यूजन को रोहित शेट्टी ने अपने तड़के के साथ पेश किया है।
 
ट्रेलर में सर्कस की मेकिंग और ज्यादातर कलाकारों को देख गोलमाल की याद आती है। कुछ सीन तो ऐसे लग रहे हैं जो रोहित की पुरानी फिल्मों से ही उठा लिए गए हों। हरे-भरे खेत, खूबसूरत सी ट्रेन, सेट की डिजाइन रोहित की ही पुरानी फिल्मों की याद दिलाते हैं। जॉनी लीवर, अश्विनी कल्सेकर, मुकेश तिवारी सहित कई चिर-परिचित चेहरे नजर आते हैं जो रोहित की ही फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। 
 
चटकदार रंग, नकली लगने वाली कलाकारों की विग और मेकअप, नकली से घर अब रोहित की फिल्मों का स्थाई भाव हो गए हैं। रोहित का अपना कल्पना लोक है और उसमें वे बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। शायद ये उनका सफलता का फॉर्मूला है जो जब तक फिल्में सफल हो रही हैं वे कुछ अलग नहीं करना चाहते हो। 
 
सर्कस के ट्रेलर में माहौल चिर-परिचित है, बस कहानी बदल गई है। जिन्होंने 'दो दूनी चार' या गुलजार की 'अंगूर' देखी होगी, वैसी ही कहानी सर्कस की है। इन फिल्मों में एक मालिक और एक नौकर के हमशक्ल दुनिया में मौजूद हैं और उसके लेकर कॉमेडी दिखाई गई है। करंट  वाला ट्रेक कुछ अलग करने के अंदाज में जोड़ा गया है। 
 
सर्कस क्रिसमस पर रिलीज हो रही है और इसका फायदा कॉमेडी और हल्की-फुल्की फिल्म को मिल सकता है। सर्कस इस कसौटी पर खरी उतरती नजर आ रही है। रोहित शेट्टी का नाम अपने आप में बहुत बड़ा है और इस समय जनता की नब्ज पर उनसे ज्यादा किसी की पकड़ नहीं है। कुल मिलाकर सर्कस में ग्रेवी चिर-परिचित है, सब्जी बदल दी गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

व्हाइट मिनी ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का सुपर हॉट अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका

इंडियन आइडल: 23 साल बाद 'मोरे पिया' गाने के लिए फिर साथ आए श्रेया घोषाल और जसपिंदर नरूला

एसएस राजामौली की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक आउट, कुम्भा को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पंचतत्व में विलीन हुईं सुलक्षणा पंडित, अंतिम विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोईं बहन विजयता, देखिए वीडियो

स्पाई थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, श्रीकांत तिवारी बने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख