Festival Posters

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा विद्युत जामवाल की मूवी कमांडो 3 का?

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (15:04 IST)
विद्युत जामवाल को लेकर बनाई जाने वाली कमांडो सीरिज की दो फिल्मों ने दो सौ या सौ करोड़ रुपये का बिज़नेस नहीं किया। न ये फिल्में सुपरहिट रहीं, बावजूद इसके तीसरी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। 
 
कमांडो सीरिज की पहली फिल्म ने औसत सफलता हासिल की थी। दूसरे भाग ने लागत वसूल ली थी। इसके मेकर्स को इस सीरिज और विद्युत जामवाल के स्टंट्स पर अभी भरोसा है कि फिल्म हिट हो सकती है इसलिए तीसरा भाग भी बनाया गया है। 
 
विद्युत जामवाल स्टंट्स के मामले में तमाम बॉलीवुड के हीरो से बहुत आगे हैं। टाइगर श्रॉफ ही इस मामले में उनको कड़ी टक्कर दे सकते हैं और दोनों में उन्नीस-बीस का फर्क है। 

ALSO READ: कमांडो 3 : मूवी प्रिव्यू
विद्युत ने मार्शल आर्ट्स की कई विधाएं सीखी हैं और अपने शरीर को फौलादी बनाया है। जब वे फिल्म में विलेन की पिटाई करते हैं तो दर्शकों को यकीन रहता है कि यह व्यक्ति ऐसा कर सकता है। बावजूद इसके उनको बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। 
 
विद्युत ने सदैव सोलो हीरो वाली फिल्म करना पसंद किया। वे दो हीरो वाली फिल्म करना पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि एक फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। 
 
कमांडो 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर प्रभावित करता है। एक्शन के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी मजबूत लग रही है। यही कारण है कि ट्रेलर ने दिलचस्पी जगाई है। 
 
कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत ले सकती है और इस सीरिज का तीसरा भाग सर्वाधिक कलेक्शन करने वाला बन सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बिंदिया के बाहुबली सीज़न 2: सत्ता की जंग, परिवार की टूटन और बढ़ता बिंदिया का बवाल

उर्वशी रौतेला कितने करोड़ की हैं मालकिन, ऋषभ पंत और अहान पांडे से जुड़ चुका है नाम

Border 2 के लिए वरुण धवन की आलोचना करने वालों की सुनील शेट्टी ने लगाई क्लास, कहा- बिना फिल्म देखे जज करना गलत

सिंगर अरमान मलिक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

रश्‍मिका मंदाना ने बताई 'सिकंदर' के फ्लॉप होने की वजह, बोलीं- जैसा बताया गया उससे अलग थी स्क्रिप्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख