Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस: टीवी पर रिपीट टेलीकास्ट के लिए हो जाइए तैयार, करोड़ों का नुकसान

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2020 (11:11 IST)
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ठप्प हो गई है। 19 मार्च से शूटिंग रोक दी गई है और यह 31 मार्च तक बंद रहेगी। सिनेमाघर तो बंद हो चुके हैं और रिलीज फिल्मों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। 
 
टीवी पर प्रसारण जारी है। आमतौर पर टीवी धारावाहिकों का बैकअप 5 से 7 एपिसोड्स का रहता है। ये एपिसोड 31 मार्च तक खत्म हो जाएंगे। यदि इन्हें छोटा भी कर दिया और पुरानी बातों को जोड़ कर फैला भी दिया तो भी 3-4 अप्रैल तक मसाला खत्म हो जाएगा। 
 
टीवी रियलिटी शो का बैकअप तो होता ही नहीं है और इनके आगे तो समस्या पैदा हो गई है। खतरों के खिलाड़ी पहले ही शूट हो चुका है इसलिए इसके आगे समस्या नहीं है, लेकिन ज्यादातर शोज़ के पास बैकअप खत्म हो गया है। 
 
ऐसे में रिपीट टेलीकास्ट देखने के लिए तैयार हो जाइए। बिग बॉस सीजन 13 का पुर्नप्रसारण हो सकता है।
 
ये भी संभव है कि 31 मार्च के बाद शूटिंग शुरू हो। ऐसे में नए एपिसोड बनने में 4 से 5 दिन का समय लगेगा। ये भी संभावना है कि शूटिंग 15 अप्रैल तक न हो क्योंकि कोरोना वायरस अब और तेजी से फैल रहा है। 
 
उन चैनलों के आगे समस्या खड़ी हो गई है जो टीवी धारावाहिक और शोज़ दिखाते हैं। उन्हें पुराने कार्यक्रमों से काम चलाना पड़ेगा और उन्हें विज्ञापन भी नहीं मिलेंगे। जो चैनल फिल्में दिखाते हैं उनके आगे इस तरह की समस्या नहीं है। 
 
नुकसान का अनुमान लगाना कठिन है। शूटिंग न होने के कारण तो नुकसान हो ही रहा है। टीवी चैनल को विज्ञापनों का नुकसान भी झेलना पड़ेगा। यह नुकसान करोड़ों में है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मटका किंग: जुए की दुनिया का बेताज बादशाह बनने निकले विजय वर्मा, 17 अप्रैल को रिलीज होगी सीरिज

राजपाल यादव ने किया सौरभ द्विवेदी के टिप्पणी पर खुलासा, कहा "अगर उन्हें दुख पहुंचाओगे तो मुझे भी होगा दुख"

Dhurandhar 2: 11 दिन में तैयार किए 14 गाने, आदित्य धर ने शाश्वत सचदेव की 'जादुई' रफ्तार देख दुनिया को बताया सच

जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा: लोगों ने श्रीदेवी को 'घर तोड़ने वाली' कहा, इसका असर उनकी मानसिकता पर पड़ा

विराट कोहली भी हुए रणवीर सिंह के फैन: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख