गुल्लू, मिमी, टीटू जैसे फनी निकनेम है इन स्टार्स के

Webdunia
निकनेम वो होता है जो दोस्त-यार या परिवार वाले बड़े ही प्यार से कह कर पुकारते हैं। सनी और बॉबी ने तो निकनेम से ही बॉलीवुड में एंट्री ली। कुछ कलाकारों के निकनेम बेहद प्रसिद्ध हैं, मिसाल के तौर पर बेबो और लोलो जो क्रमश: करीना और करिश्मा के निकनेम हैं। कुछ स्टार ऐसे हैं जिनके निकनेम के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है और ये बेहद फनी हैं। आइए जानते हैं ऐसे स्टार कलाकारों के निकनेम। 
 
ऐश्वर्या राय - गुल्लू 
बताइए, खूबसूरत ऐश्वर्या राय पर गुल्लू नाम कहां फिट होता है? पर घर पर उन्हें इसी नाम से बुलाया जाता है। बचपन में शायद वे रसगु्ल्ले की तरह होंगी और उसी से गुल्लू नाम की उत्पत्ति हुई होगी। 
मिमी किसका है नाम... 
 
 

प्रियंका चोपड़ा - मिमी
भले ही अभिषेक बच्चन ने प्रियंका को पिगी चॉप्स का नाम दिया हो और उनका निकनेम मिमी है। पीसी भी उन्हें कहा जाता है।
इस हॉट एक्ट्रेस को कहा जाता है बोनी... 
 

बिपाशा बसु - बोनी
बिपाशा बसु के तो ढेर सारे निकनेम हैं। बी, बिप्स आदि। पर उन्का निकनेम है बोनी, जो नजदीकी लोगों को ही मालूम है।
इस एक्शन हीरो को कहते हैं राजू... 
 
 

अजय देवगन - राजू 
राजू सबसे ज्यादा प्रचलित निकनेम है। ढेर सारे राजू आसपास मिल जाते हैं। नजदीकी लोग अजय देवगन को राजू कह कर ही आवाज लगाते हैं। जहां तक काजोल का सवाल है तो वे अपने पति को जे कहना पसंद करती हैं। 
रेमंड किसका है निकनेम... 
 

रणबीर कपूर - रेमंड 
रणबीर कपूर को उनकी मां नीतू सिंह रेमंड कहती हैं क्योंकि वे मानती है कि उनका बेटा 'कम्प्लीट मैन' है। 
टीटू किस हीरोइन या हीरो को कहा जाता है... 
 

सुष्मिता सेन - टीटू 
सुष्मिता सेन को परिचित लोग टीटू कहते हैं। 
आलू कचालू... हां इन्हें यही पुकारा जाता है... 
 
 

आलिया भट्ट - आलू कचालू/ बटाटा वड़ा 
आलिया भट्ट हैं इतनी प्यारी की उनकी मम्मी कभी-कभी आलू कचालू कह देती हैं। कभी कोई बटाटा वड़ा कह कर भी पुकार देता है। 
ये हैं चिरकुट... 
 
 

श्रद्धा कपूर - चिरकुट
श्रद्धा को यह नाम दिया है वरुण धवन ने। दोनों के पिता ने कई फिल्मों में साथ काम किया है इसलिए बचपन में श्रद्धा और वरुण ने भी लंबा वक्त साथ गुजारा। तभी से श्रद्धा को वरुण चिरकुट कह कर पुकारते हैं। 
रितिक का निकनेम...  

 
 

रितिक रोशन - डुग्गु
राकेश रोशन का निकनेम गुड्डू है। जब उनके यहां बेटा हुआ तो उन्होंने गुड्डु को उलट-पुलट कर डुग्गु बना दिया। तब से फिल्म इंडस्ट्री के लोग रितिक को डुग्गु के नाम से ही जानते हैं। 
ये हैं चीची... 
 
 

गोविंदा - चीची 
हदरम चहकने वाले गोविंदा को यार-दोस्त चीची ही कहते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Jaat में किसे मिली कितनी फीस, सनी देओल ने फिर दिखाया स्टार पावर, फीस जानकर चौंक जाएंगे

सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं, नागपुर अस्पताल में चल रहा इलाज

सनी देओल की 'लाहौर 1947' इस साल होगी रिलीज, आमिर खान और राजकुमार संतोषी की फिल्म का दर्शकों को इंतजार

ऑफ शोल्डर गाउन में वाणी कपूर का ग्लैमरस अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फारुख शेख ने समानान्तर फिल्मों में बनाई सशक्त पहचान, कई टीवी शोज में भी किया काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख