सुपर 30 के रूप में 6 साल बाद रितिक रोशन को मिली बॉक्स ऑफिस पर सफलता

Webdunia
रितिक रोशन की हालिया रिलीज फिल्म 'सुपर 30' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल नहीं की हो, लेकिन यह सफल जरूर है। 
 
भले ही रितिक जितने बड़े स्टार हैं उस अनुपात में कलेक्शन नहीं है और न ही ये फिल्म 200 करोड़ तक पहुंचने की ताकत रखती है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों ने मुनाफा जरूर कमा लिया है। 
 
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 6 साल बाद रितिक रोशन के खाते में सफल फिल्म दर्ज हुई है। इसके पहले 2013 में रिलीज हुई 'कृष 3' उनकी सुपरहिट फिल्म थी जिसे उनके पिता राकेश रोशन ने ही निर्देशित किया था। 
 

2013 के बाद रितिक की बतौर हीरो मात्र 4 फिल्में रिलीज हुईं। इतनी फिल्में तो अक्षय कुमार एक साल में ही दे देते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रितिक जरूरत से ज्यादा धीमी रफ्तार से काम कर रहे हैं। कृष 3 के बाद रितिक की 2014 में 'बैंग बैंग' रिलीज हुई। महंगी लागत की यह फिल्म बमुश्किल लागत वसूल पाई। 
 
2016 में 'मोहेनजो दारो' में रितिक नजर आए जिसे आशुतोष गोवारीकर ने बनाया था। यह साल की सबसे बुरी असफल फिल्मों में से एक थी और आज रितिक को भी यह फिल्म करने का अफसोस होगा। 

2017 में वे अपने घरेलू बैनर की फिल्म 'काबिल' में नजर आए। इससे निर्माता ने तो मुनाफा कमाया, लेकिन वितरकों को घाटा हुआ, लिहाजा इसे कामयाब फिल्म नहीं कहा जा सकता। 
 
लगभग ढाई साल बाद उनकी 'सुपर 30' रिलीज हुई। रितिक ने अपनी इमेज से हट कर भूमिका निभाई। फिल्म की ज्यादातर लागत विभिन्न राइट्स बेच वसूल हो चुकी है और अब सिनेमाघरों में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करते हुए सौ करोड़ पार हो चुकी है। 
इस तरह से 6 साल बाद रितिक के खाते में सफल फिल्म का नाम आया है। अब रितिक ने फैसला लिया है कि वे ज्यादा से ज्यादा फिल्म करेंगे और उनके फैंस इससे खुश हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'वॉर' के टीज़र ने भी धमाल मचा रखा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महारागिनी फिल्म में 27 साल बाद साथ नजर आएंगे काजोल और प्रभुदेवा

अरनमनई 4: खूबसूरत भूतों की हॉरर कॉमेडी

करण जौहर ने किया Dhadak 2 का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की दिखेगी लव स्टोरी

Karisma Kapoor का ट्रेडिशनल अवतार, अनारकली सूट में शेयर की दिलकश तस्वीरें

Ameesha Patel ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, बिकिनी पहन दिए किलर अंदाज में पोज

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख