कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में खास बातें...

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (06:39 IST)
1. 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से मशहूर भारती सिंह हमेशा अपने फैंस को हंसाने में कामयाब रहती हैं। भारती ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वो अपनी मां के पेट में थीं, तब गरीबी के चलते उनकी मां उन्हें गर्भ में ही मार देना चाहती थीं।

 
2. भारती सिंह जब 2 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद भारती की मां एक फैक्ट्री में काम करके अपने तीनों बच्चों की परवरिश करती थीं।

3. बेहद ही अच्छी कॉमेडी करने वाली भारती सिंह एक अच्छी तीरंदाज भी हैं और पिस्टल शूटिंग में भी माहिर हैं। इसमें वो मैडल भी जीत चुकी हैं।
 
4. भारती की कॉमेडी स्किल्स को कॉमेडियन सुदेश लहरी ने पहचाना। उन्होंने भारती को एनसीसी कैंप में देखा था। इसके बाद सुदेश लहरी ने भारती को रोल ऑफर किया और यहीं से भारती ने अपनी जिंदगी में कभी पलटकर नहीं देखा।
 
5. भारती सिंह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के चौथे सीजन में 4 फाइनलिस्ट में से एक थीं। इसके बाद वह कॉमेडी सर्कस के कई सीजन का हिस्सा रहीं।
 
6. भारती सिंह ने साल 2009 में कॉमेडी सर्कस का तड़का, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार और कॉमेडी सर्कस का जादू में लोगों को अपने कई किरदरों से खूब हंसाया।
7. भारती सिंह ने एक्टिंग के साथ ही मॉडलिंग भी की हैं। उन्होंने कई फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक‍ किया। साल 2012 में 'झलक दिखला जा' में भारती ने डांसिंग में भी अपना लोहा मनवाया।
 
8. भारती ने इंडियाज गॉट टैलेंट और कॉमेडी नाइट बचाओ को बतौर होस्ट प्रजेंट भी किया। उन्होंने मशहूर कॉमेडी शो 'कॉमेडी दंगल' की जज की कुर्सी भी संभाली।
 
9. इन सबके अलावा भारती सिंह ने आई कैन डू दैट, लिप सिंग बैटल, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई शोज में ‍काम किया है। वह फिलहाल द कपिल शर्मा शो और अपने पति के प्रोडक्शन में चल रहे शो खतरा-खतरा में लोगों का खूब मनोरंजन कर रही हैं।
10. भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 में स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। दोनों पहली बार कॉमेडी शो के सेट पर मिले थे। दोनों पहले दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
 
11. भारती सिंह का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटिज की लिस्ट में भी शामिल है। साल 2019 की फोर्ब्स लिस्ट में भारती सिंह 82वें नंबर पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द भूतनी से मौनी रॉय, संजय दत्त और पलक तिवारी का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

भगवान राम से जुड़ी घड़ी पहनकर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, जानिए कितनी है कीमत

सीआईडी सीजन 2 में ऋषिकेश पांडे ने की इंस्पेक्टर सचिन के किरदार में वापसी, बताया अपना अनुभव

एक्शन और थ्रिल से भरा ग्राउंड जीरो का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन लॉन्च होगा फिल्म का टीजर

दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, मिनी स्कर्ट पहन फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख