Hanuman Chalisa

केजीएफ चैप्टर 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग: सुबह 6 बजे से शुरू होंगे शो

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (06:45 IST)
KGF chapter 2 केजीएफ चैप्टर 2 वो फिल्म है जिसका इंतजार सिने प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। कोविड के कारण फिल्म की रिलीज लगातार आगे बढ़ती रही, लेकिन अब यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग (KGF 2 Advance booking) रिलीज के सप्ताह भर पहले ही शुरू कर दी गई थी और फिल्म के टिकटों की जबरदस्त बिक्री हुई है। यश (Yash) स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जिस तरह का उत्साह है इससे सिनेमाघर वाले बेहद खुश हैं। 
मेट्रो सिटीज़ और बड़े शहरों में देखते ही देखते कई टिकट बिक गए हैं। इसको देखते हुए शो की संख्या बढ़ा दी गई है। मुंबई, इंदौर जैसे शहरों में फिल्म के शो सुबह 6 बजे से शुरू किए जा रहे हैं और 6 बजे वाले शो के भी अधिकांश टिकट बिक गए हैं। 
 
केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) के हिंदी बेल्ट में ही लगभग 13 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। सभी वर्जनों की बात की जाए तो लगभग 22 करोड़ रुपये के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अभी कुछ घंटे रिलीज में और शेष है और यह आंकड़ा और आगे जाने की पूरी उम्मीद है। 
संभव है कि फिल्म के हिंदी वर्जन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box office collection) आरआरआर (RRR) के हिंदी वर्जन से भी आगे निकल जाए। कुल मिलाकर अगले सप्ताह में केजीएफ चैप्टर 2 की धूम मचने वाली है। 
 
जर्सी को खिसकना पड़ा आगे 
फिल्म के प्रति जबरदस्त क्रेज को देखते हुए अधिकांश सिनेमाघर वालों ने 'जर्सी' (Jersey) को जगह देने से इंकार कर दिया जो 14 अप्रैल को ही रिलीज होने वाली थी। आखिरकार शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'जर्सी' की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह मूवी 22 अप्रैल को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी लियोनी इस हीरो पर छिड़कती थी जान, जानें उनका सीक्रेट क्रश

माधुरी दीक्षित ने न्यूड सीन के कारण छोड़ी थी ये फिल्म, हीरो थे अजय देवगन

'नागाबंधम' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, ब्रह्मकमलम और रहस्यमयी नाग ने बढ़ाई उत्सुकता

100 लड़कियों के बीच ऑडिशन दिया, फिर भी रिजेक्ट हो गई थीं अनुष्का शर्मा! बाद में उसी डायरेक्टर की फिल्म की बनीं स्टार

रश्मिका मंदाना बनीं भरोसेमंद स्टार, 4 फिल्मों से बनाया 3800 करोड़ का बॉक्स ऑफिस एम्पायर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख