बॉलीवुड... 2018 के सबसे चर्चित कुंआरे स्टार्स

Webdunia
2017 के आखिर में भारत के हैंडसम बैचलर विराट कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर सभी लड़कियों का दिल तोड़ दिया। भारत के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की लिस्ट से विराट का नाम तो हट गया, लेकिन अब भी कई बैचलर्स बाकी हैं। तो देखते हैं 2018 के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स जो लड़कियों के हिसाब से परफेक्ट मैन हैं। 
  
प्रभास
बाहुबली स्टार प्रभास इस लिस्ट में टॉप पर आते हैं। बाहुबली की दोनों फ्रैंचाईज़ में अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करने वाले प्रभास की फैन लिस्ट बहुत लंबी है। हर थोड़े दिनों में उनकी शादी की खबरें आती हैं, लेकिन अभी प्रभास शादी के मूड में नहीं हैं। पता चला था कि उन्हें बाहुबली के बाद 6000 से भी ज़्यादा शादी के प्रपोज़ल आए थे। क्यूट लुक्स और शानदार बॉडी वाले प्रभास अब तक के बेस्ट बैचलर हैं। 

सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान की उम्र जितनी बढ़ती जा रही हैं, उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। 52 साल के सलमान की शादी की चिंता हर किसी को है। हर इवेंट में भी उनसे यही सवाल भी किया जाता है। पहले क्यूट, लेकिन अब माचो मैन कहलाने वाले सलमान के लिए भी लड़कियों की लाइन लगी है। सोशल मीडिया पर उनकी टाइम लाइन हमेशा लड़कियों के मैसेज से भरी रहती है। और सिर्फ देश ही नहीं, देश के बाहर की लड़कियां भी सल्लु की फैन हैं। 

रणबीर कपूर 
चॉकलेटी बॉय से माचो मैन की इमेज बनाने की कोशिश में लगे हुए रणबीर कपूर जब से इंडस्ट्री में आए हैं, तब से उनके लिए लड़कियों के लिए लाइन लगी हुई है। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी ब्यूटीफुल हीरोइंस को डेट करने वाले रणबीर फिलहाल सिंगल हैं और इसी वजह से भारी तादाद में लड़कियां उनकी दीवानी हैं। रणबीर 35 साल हो चुके हैं और उनकी मां नीतु कपूर अब उनके लिए लड़कियां देख रही हैं।  

रणवीर सिंह
32 साल के रणवीर सिंह वैसे तो टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। मस्तीखोर, चार्मिंग, मल्टी टैलेंटेड, फनी, लविंग रणवीर सिंह की लड़कियां डाय हार्ड फैन हैं। लड़कियों के हिसाब से उनमें एक अलग ही बात है। 

वरुण धवन
इंडस्ट्री में नए और सभी से छोटे वरुण धवन ने बड़े-बड़े स्टार्स को मात दे दी है। सिर्फ 30 साल के यह बैचलर बाकी सभी मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। छोटे से करियर में कई ज़ोनर की फिल्में कर चुके वरुण धवन को उनकी लेटेस्ट फिल्म 'जुड़वा 2' के बाद से लड़कियां और पसंद करने लगी हैं। डांस हो, रोमांस हो या कॉमेडी, वरुण एक पावरपैक हैं और अपने टैलेंट को दिखाने का मौका नहीं छोड़ते। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख