सलमान खान और उनकी प्रेमिकाएं... 10 लड़कियों से जुड़े नाम

Webdunia
सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (11:27 IST)
पचास पार हो गए हैं सलमान खान। ‍फिर भी देश के सबसे चर्चित कुंआरे हैं। सलमान से विवाह रचाने के लिए उम्र में उनसे आधी लड़कियां भी तैयार हैं। हर समय सलमान की जिंदगी में कोई न कोई लड़की रही है। कभी भी उन्होंने अपने रिश्ते की बात को स्वीकारा नहीं, लेकिन हरकतें सब बयां कर देती है। संगीता बिजलानी से जो साथ शुरू हुआ तो यूलिया तक जारी है। आइए चर्चा करते हैं उनकी प्रेमिकाओं की... जिनसे उनका रिश्ता जुड़ा और फिर टूटा। ऐश्वर्या को छोड़ सभी से उनकी दोस्ती बनी हुई है। 
 
संगीता बिजलानी 
संगीता बिजलानी को सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कहा जा सकता है। बात तब की है जब सलमान से ज्यादा संगीता लोकप्रिय थीं। वे मॉडल थीं और सलमान अपना करियर जमाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ने कुछ विज्ञापन साथ किए और दोस्ती प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे सलमान बड़े सितारे बन गए। संगीता ने उनसे शादी करना चाही, लेकिन सलमान इसके लिए तैयार नहीं हुए और इसी बात को लेकर दोनों में ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद भी सलमान और संगीता अच्छे दोस्त बने रहे। संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से विवाह रचा लिया, लेकिन खान परिवार की पार्टियों का वे हिस्सा बनती रहीं। आज भी सलमान अपने घर पर होने वाली पार्टियों में संगीता को बुलाना नहीं भूलते।
फिर आई सोमी की बारी... 

सोमी अली 
कराची में पैदा हुई और फ्लोरिडा में पली-बढ़ी सोमी अली बॉलीवुड स्टार सलमान खान की दीवानी थीं। 16 वर्ष की उम्र में वे सलमान के प्रति दीवानगी के चलते मुंबई आ गईं। कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स करने के बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली और सलमान तक पहुंच गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। सोमी को सलमान बेहद पसंद करते थे। आठ वर्ष तक दोनों डेटिंग करते रहे। सोमी चाहती थीं कि सलमान उनके साथ शादी कर घर बसाए। धीरे-धीरे सोमी को समझ आ गया कि सलमान उनसे शादी करने के मूड में नहीं हैं। वे सलमान की शराब की आदत और बुरे व्यवहार के चलते उनसे दूर हो गईं और वापस फ्लोरिडा चली गईं। हालांकि सलमान से उनका संपर्क अभी भी बना हुआ है।
क्या ऐश्वर्या था सलमान का सच्चा प्यार... 

ऐश्वर्या राय बच्चन 
संजय लीला भंसाली ने सलमान और ऐश्वर्या को लेकर 'हम दिल दे चुके सनम' बनाने की घोषणा की। इसकी शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या एक-दूजे के नजदीक आए। ऐश्वर्या को पाते ही सलमान का व्यवहार अचानक बदल गया। वे ऐश्वर्या पर कुछ ज्यादा ही अधिकार जमाने लगे। रोक-टोक करने लगे। ऐश्वर्या जिस भी हीरो के साथ फिल्म करती, उस पर सलमान शक करते। शाहरुख खान की फिल्म 'चलते चलते' के सेट पर वे पहुंच गए थे और उन्होंने वहां जम कर हंगामा किया। सलमान के कहने पर शाहरुख ने ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया। एक रात वे ऐश्वर्या की बिल्डिंग में थे। नशे में उन्होंने ऐश्वर्या के दरवाजे को पीटा। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के साथ मारपीट भी की। ऐश्वर्या के पिता के साथ बुरा व्यवहार किया। यह देख ऐश्वर्या ने सलमान से रिश्ता तोड़ दिया। सलमान को जब तक अपनी गलती का अहसास होता, ऐश्वर्या को वे खो चुके थे। कहा जाता है कि ऐश्वर्या को उन्होंने सच्चा प्यार किया और इसीलिए अब तक शादी नहीं की। 
कैटरीना से क्यों नहीं हुई शादी... 

कैटरीना कैफ
बूम जैसी फिल्म से निराशाजनक शुरुआत करने के बाद कैटरीना कैफ स्टार सलमान खान के सम्पर्क में आईं। सलमान के साथ उन्होंने 'मैंने प्यार क्यूं किया' फिल्म की और उसके बाद सफलता की सीढ़ी वे चढ़ती चली गईं। सलमान के वे बेहद करीब रहीं और उनके घर अक्सर देखी गईं। सलमान और कैटरीना की शादी की तारीख कई बार घोषित हुई, लेकिन यह बात हर बार गलत साबित हुई। कैटरीना कैफ ने भी सलमान के साथ घर बसाने के सपने देखे, लेकिन सलमान इस बारे में कोई निर्णय नहीं ले पाए। जवाब न मिल पाने के कारण सलमान से धीरे-धीरे कैटरीना दूर होती चली गई और कब रणबीर कपूर के नजदीक आ गईं पता ही नहीं चला। रणबीर से ब्रेक-अप होने के बाद कैटरीना दोस्त के रूप में फिर सलमान के पास लौटीं। 
रोमानियन गर्ल... 

यूलिया वंतूर
रोमानिया की यूलिया वंतूर इन दिनों सलमान के साथ ज्यादातर नजर आती हैं और उन्हें सलमान की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। फिलहाल सैर-सपाटा जारी है, लेकिन शादी को लेकर सलमान अभी तक मन नहीं बना पाए। 
इन 5 हसीनाओं से भी जुड़े नाम... 

इन लड़कियों से भी जुड़े सलमान के नाम, लेकिन ये बातें अफवाह ही साबित हुईं।
क्लॉडिया सिएस्ला
 

ब्रूना अब्दुल्ला

ज़रीन खान

डेज़ी शाह

एमी जैक्सन

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्पेशल कैमियो करती दिखेंगी जेनिफर विंगेट!

व्हाइट मिडी ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

तनुश्री दत्ता करने वाली थीं सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म, बोलीं- मुझे खाने में कुछ मिलाकर दिया जा रहा था

धड़क 2 को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी ने वेबदुनिया से की खास बातचीत, बताया खुद को किरदार में कैसे ढाला

बेटे संजय दत्त संग रेखा का नाम जुड़ने पर भड़क गई थीं नरगिस, एक्ट्रेस को बताया था 'चुडैल'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन