Hanuman Chalisa

खत्म हुई दबंग सीरिज... क्या सलमान खान की दबंग 4 नहीं बनेगी?

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (08:19 IST)
दबंग वो फिल्म है जिसने सलमान खान के खोया हुआ स्टारडम लौटाया था। शुरुआत वांटेड से हुई थी, लेकिन दबंग की सफलता आंख चौंधियाने वाली थी। इसके बाद सलमान ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। चुलबुल पांडे नामक उनका किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ और देखते ही देखते चुलबुल सभी की आंखों का तारा हो गया। सलमान ने चुलबुल के किरदार को कुछ अलग ही तरीके से निभाया। एक्शन के साथ थोड़ा हास्य का पुट डाला। डायलॉग डिलीवरी में बदलाव लाया। शर्ट में पीछे की ओर कॉलर पर चश्मा लगाना। बार-बार 'छेद कर देंगे' वाला संवाद बोलना। खास तरह का 'हुड़ हुड़ दबंग' वाला डांस स्टेप्स। सलमान का यह अंदाज खूब भाया। 2010 में रिलीज हुई दबंग ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
 
सलमान खान को लगा कि चुलबुल पांडे को और भुनाया जा सकता है। दो साल बाद ही दबंग 2 नाम से एक और फिल्म बना डाली। फिल्म तो ये भी सफल रही, लेकिन दर्शकों को पहले की अपेक्षा थोड़ा मजा कम आया। ऐसा लगा कि सफलता को भुनाने का प्रयास किया गया। खुद सलमान भी यह बात समझ गए थे। लिहाजा दबंग 3 को बनाने में थोड़ा समय लिया। प्रभुदेवा जैसे 'हिट' फिल्म बनाने वाले निर्देशक को फिल्म की बागडोर सौंपी। 
 
2019 में रज्जो और चुलबुल पांडे की दबंग 3 रिलीज हुई। यह फिल्म सीरिज की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई। फिल्म इतनी बुरी थी कि सलमान के हार्डकोर फैंस भी फिल्म देख कराह उठे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धड़ाम हो गई। इसके बाद से ही चर्चा उठी कि क्या दबंग सीरिज को अब खत्म मान लिया जाए? क्या दबंग 4 अब नहीं बनेगी।  
कहा जा रहा है कि सलमान को चुलबुल पांडे के किरदार से खास लगाव है। वे मानते हैं कि इस कैरेक्टर को लोग बहुत पसंद करते हैं। यदि कहानी अच्छी मिल जाए तो दबंग 4 को भी बनाया जा सकता है। लेकिन फिलहाल वे इस सीरिज को शायद ही आगे बढ़ाना पसंद करे। दबंग 3 ने दर्शकों पर बुरी याद छोड़ी है। इस याद को भुलाने में वक्त लगेगा। सलमान अब चुलबुल को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं इसलिए लग रहा है कि अभी तो दबंग सीरिज को आगे बढ़ाने का उनका इरादा नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बंदर' के किरदार से है बॉबी देओल का गहरा कनेक्शन, बचपन के इस डर पर खुलकर की बात

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बॉबी देओल भी हुए मुरीद, बोले- नजर न लगे...

राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड के सामने फीके पड़े स्टार्स, जानिए कौन हैं केविन कुंटा?

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, तीसरे हफ्ते भी दर्शकों की पसंद बनी

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरुण धवन के पर्सनालिटी राइट्स को दी कानूनी सुरक्षा, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख