सलमान खान का कड़ा फैसला, अब इस हीरोइन के साथ कभी फिल्म नहीं करूंगा

Webdunia
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान को करारा झटका दिया है। सीधे ईगो पर चोट पहुंचाई है। सलमान खान की फिल्म कोई हीरोइन छोड़ दे, सलमान को यह बात कैसे मंजूर हो सकती है। प्रियंका ने 'भारत' में काम करने से इनकार कर दिया। ऐन मौके पर इस बड़े बजट की फिल्म को छोड़ दिया। अगस्त से उनकी शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन बॉयफ्रेंड निक से अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की सोच रही प्रियंका को अब कुछ सूझ नहीं रहा है। सगाई की तो चर्चा है ही। संभव है कि जल्दी शादी हो जाए। ऐसे में 'भारत' जैसी फिल्म के लिए वक्त बचता कहां है? इस फिल्म के लिए प्रियंका को कई लुक अपनाने होंगे और लंबे समय तक शूटिंग चलेगी। ऐसे में रोमांस के लिए प्रियंका वक्त कहा से लाएगी? लिहाजा उन्होंने 'भारत' को बाय-बाय कह दिया और सलमान को करारा झटका दे दिया। 
 
प्रियंका से सलमान वैसे ही नाराज चल रहे थे। कुछ फिल्में वर्षों पहले प्रियंका के साथ उन्होंने की थी। इसके बाद एक फिल्म उन्होंने प्रियंका को ऑफर की जिसे यह कह कर प्रियंका ने ठुकरा दिया कि उनके पास डेट्स नहीं है। जबकि हकीकत यह थी कि प्रियंका को रोल पसंद नहीं आया। अब सलमान को कोई ना कहे यह उन्हें मंजूर नहीं। बस उन्होंने प्रियंका के साथ काम करना बंद कर दिया। 

 
प्रियंका को जब यह पता चला कि सलमान उनसे नाराज हैं तो वे सलमान के नजदीक जाने की कोशिश करने लगी। एक बार तो प्रियंका को सुबह चार बजे सलमान के घर से भी निकलते देखा गया। वे चाहती थीं कि सलमान उनके साथ कोई फिल्म करें, लेकिन सलमान टस से मस नहीं हुए। इसके बाद प्रियंका विदेश में ज्यादा काम करने लगीं। 


 
'भारत' फिल्म के लिए जब हीरोइन की तलाश शुरू हुई तो निर्देशक अली अब्बास ज़फर को प्रियंका का नाम सूझा। दोनों साथ में 'गुंडे' नामक फिल्म कर चुके हैं। 'भारत' एक बड़ी फिल्म है इसलिए अली एक ऐसी हीरोइन चाहते थे जिसका देश के साथ विदेश में भी नाम हो, लिहाजा प्रियंका को वे फिल्म में लेना चाहते थे। वे जानते थे कि प्रियंका से सलमान नाराज चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने सलमान को प्रियंका के नाम के लिए राजी कर लिया। 
 
अब प्रियंका ने शूटिंग शुरू होने के ऐन वक्त पहले फिल्म छोड़ कर सलमान को करारा झटका दे दिया। यह फिल्म सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब किसी नामी हीरोइन को राजी करना, उसकी डेट्स मैच करना मुश्किल काम है। अतुल तो नाराज हो गए हैं और उन्होंने प्रियंका के इस कदम को अनप्रोफेशनल कहा है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान भी प्रियंका से नाराज हो गए हैं। पहले तो वे प्रियंका के साथ फिल्म करने के लिए राजी नहीं थे। बड़ी मुश्किल से माने तो अब प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। सलमान ने अब फैसला ले लिया है कि भविष्य में वे कभी भी प्रियंका चोपड़ा नाम की हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे। 
 
प्रियंका से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के लिए यह कदम उठाना बहुत मुश्किल था। उन्हें भी 'भारत' छोड़ने का बुरा लगा, लेकिन उन्होंने शूटिंग शुरू होने के पहले ही निर्माता को इस बारे में बता दिया ताकि उसे ज्यादा नुकसान न हो। प्रियंका ने जब यह फिल्म साइन की थी तब उनका सगाई या शादी का कोई इरादा नहीं था। पिछले कुछ दिनों में स्थितियां तेजी से बदली और प्रियंका का मूड शादी करने का हो गया। वे दूसरी फिल्में भी कर रही हैं, लेकिन 'भारत' में बहुत ज्यादा समय उन्हें देना पड़ रहा था लिहाजा वे अलग हो गईं। प्रियंका से जुड़े सूत्र इस बात से भी इनकार करते हैं कि प्रियंका का रोल छोटा कर दिया था जिससे वे नाराज हो गईं और उन्होंने यह कड़ा कदम उठा लिया। 

ALSO READ: साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 : फिल्म समीक्षा
 
बात कुछ भी हो, लेकिन प्रियंका का कदम सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने 'भारत' की पूरी यूनिट के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। सलमान से पंगा ले लिया और अब भविष्य में निर्माता उन्हें साइन करने के पहले कई बार सोचेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख