क्या ऐसे माहौल में सितारों का गुलछर्रे उड़ाना जायज है?

समय ताम्रकर
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (14:03 IST)
देश महामारी के बुरे दौर से गुजर रहा है। सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन, बेड, अस्पताल, डॉक्टर, इंजेक्शन, दवाई को लेकर मैसेजेस आ रहे हैं। हर चीज की कमी है। गंभीर लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है और लोग तेजी से दम तोड़ रहे हैं। हर तरफ भय और उदासी का माहौल है। सरकार और प्रशासन बेबस नजर आ रहे हैं। मरीजों की संख्या अस्पतालों की तुलना में बहुत ज्यादा है और इस वजह से सिस्टम फेल हो गया है। लोग दु:खी हैं। उदास हैं। असहाय हैं। ऐसे माहौल में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटिज़ वैकेशन पर जा रहे हैं। विदेश में गुलछर्रे उड़ाते हुए अपने फोटो लगा रहे हैं। हंस रहे हैं। खिलखिला रहे हैं। उनकी यह हंसी चुभने वाली है। 
 
माना कि आप सुविधा-सम्पन्न हो। स्वस्थ हो। किसी भी समस्या से निपटने के काबिल हो, लेकिन ऐसे दु:ख भरे माहौल और कठिन समय में छुट्टी मनाने जाना और वहां से फोटो पोस्ट करना भोंडा प्रदर्शन ही कहा जाएगा। आपको असंवेदनशील माना जाएगा। आपके प्रशंसक दु:खी हैं तो भला आप कैसे जश्न मना सकते हैं? बॉलीवुड के ये खूबसूरत चेहरे डांस कर रहे हैं। बढ़िया खा रहे हैं। समुंदर किनारे मजा ले रहे हैं। सवाल ये उठता है कि ऐसे समय में क्या इन्हें ऐसा करना चाहिए? क्या ये असहाय लोगों की मदद नहीं कर सकते? क्या इन्हें सोनू सूद से सीखना नहीं चाहिए? 
 
सोनू भी चाहते तो ऐशो-आराम से अपने घर बैठ सकते थे। दुनिया के किसी भी कोने में जाकर वैकेशन एंजॉय कर सकते थे, लेकिन उन्होंने लोगों की मदद का रास्ता चुना। देश के कोने-कोने में बैठे लोगों की मदद का वे जतन कर रहे हैं। सितारों के इस असंवेदनशील रवैये की आलोचना भी हो रही है। लेखिका शोभा डे और फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन ने इनके खिलाफ उंगली उठाई है। कहा है कि सुविधाओं का लोगों के सामने दिखावा करना बंद करना चाहिए। 
 
एक दौर था जब सितारे अपने प्रशंसकों की मुश्किल में उनके साथ खड़े नजर आते थे। भूकंप, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाएं जब सिर उठाती थी तो प्रभावित लोगों के बीच राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद जैसे सितारे पहुंच जाते थे। उनकी मदद करते थे। उनके लिए पैसा जुटाते थे। लेकिन वर्तमान दौर के ज्यादातर स्टार 'स्टार' हो गए हैं। उन्हें किसी की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने कि ‍रिलेशनशिप को लेकर बात, बोले- रिश्तों को आइसक्रीम समझे...

सिकंदर के मेकर्स को लगा झटका, एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने जा रही नई दयाबेन की एंट्री, असित मोदी ने दिया जवाब

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

सलमान खान की सिकंदर ने रिलीज के साथ ही बनाया यह धांसू रिकॉर्ड!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख