Festival Posters

चर्चित हीरो में सोनू सूद नंबर वन, कंगना रनौट ने हीरोइनों में मारी बाजी

Webdunia
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (06:51 IST)
वेबदुनिया सर्वेक्षण में वर्ष 2020 का सबसे चर्चित हीरो और सबसे चर्चित हीरोइन पूछे गए थे। चर्चित इसलिए क्योंकि 2020 में बहुत कम फिल्में रिलीज हुईं और उनके आधार बेस्ट हीरो या बेस्ट हीरोइन वाला सवाल पूछने का कोई तुक नहीं रह जाता। चर्चित हीरो या हीरोइन इसलिए कि वे फिल्मों के अलावा अन्य कामों या विवादों के चलते चर्चा में रहे। 
 
सोनू सूद ने इस लिस्ट में पहला स्‍थान हासिल किया। उन्हें 40.5 प्रतिशत वोट मिले। सोनू ने लॉकडाउन में और लॉकडाउन के बाद भी जिस तरह से आम लोगों की मदद की वो तारीफ के काबिल है। यही कारण है कि वे तमाम हीरो को पछाड़ कर नंबर वन बने। 


 
दूसरे नंबर पर सुशांत सिंह राजपूत रहे। उन्हें 29.1 प्रतिशत वोट मिले। सुशांत की जून 2020 में मृत्यु हो गई थी और इसके बाद बॉलीवुड में तूफान आ गया था। सुशांत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' भी खूब देखी गई।
 
अक्षय कुमार तीसरे नंबर पर रहे। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और वे अपने कार्यों के कारण चर्चा में बने रहे। चौथा नंबर पंकज त्रिपाठी को मिला। यह मुकाम उन्होंने अभिनय के बल पर हासिल किया। उनकी वेबसीरिज मिर्जापुर का सीजन 2 हिट रहा। 
 
चर्चित अभिनेताओं की लिस्ट में अजय देवगन पांचवें नंबर पर रहे। उनकी फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर 2020 की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। सलमान खान छठे नंबर पर रहे। उनकी कोई फिल्म तो रिलीज नहीं हुई, लेकिन बिग बॉस शो के कारण वे दर्शकों के सामने आते रहे। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने फॉर्महाउस पर कुछ गाने भी बनाए। 


 
बॉबी देओल को सातवां स्थान मिला। बॉबी की वेबसीरिज आश्रम ब्लॉकबस्टर रही। द क्लास ऑफ 83 में भी वे नजर आए। इसी कारण बॉबी के नाम की चर्चा होती रही। 
 
इरफान खान ने भी 2020 में दुनिया को अलविदा कहा। उनकी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' भी रिलीज हुई। वे आठवें नंबर पर रहे। टाइगर श्रॉफ को नौवां नंबर मिला। मिर्जापुर और बिच्छू का खेल जैसी वेबसीरिज से लोकप्रियता हासिल करने वाले दिव्येन्दु शर्मा को दसवां स्थान मिला। 


 
बात की जाए हीरोइनों की। कंगना रनौट का दबदबा रहा। अपने तेज-तर्रार स्वभाव के कारण वे पंगे लेती रही। महाराष्ट्र सरकार से भी भिड़ गई। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु और उसके बाद उठे विवाद पर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब लिखा। उन्हें 50.8 प्रतिशत वोट मिले और वे पहले नंबर पर रही। 
 
दूसरे नंबर पर रिया चक्रवर्ती रहीं। सुशांत की मृत्यु के बाद वे ज्यादातर लोगों के निशाने पर आ गई थीं। उनको लेकर खूब हंगामा हुआ। 19.7 प्रतिशत वोट उन्हें मिले।



तीसरा नंबर दिशा पटानी को मिला। मलंग फिल्म में वे नजर आईं, साथ ही सोशल मीडिया पर अपने हॉट फोटो के कारण वे लगातार चर्चा में रहीं। युवा वर्ग उनका दीवाना है और इस वजह से उन्होंने तमाम हीरोइनों को पछाड़ दिया। 
 
चौथा नंबर अनुष्का शर्मा को मिला। वे निर्माता के रूप में सक्रिय रहीं। उनकी प्रेग्नेंसी भी चर्चा में रही। साथ ही बेबाकी से वे अपनी राय भी रखती हैं। पांचवां नंबर भूमि पेडणेकर को मिला। उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुईं। 
 
छठे नंबर पर रकुल प्रीत सिंह रहीं। ड्रग वाले मामले में उनका नाम की उछला था। सातवां स्थान दीपिका पादुकोण को मिला। उनकी मूवी छपाक रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के पहले दीपिका के जेएनयू में जाने पर काफी हंगामा हुआ था। ड्रग वाले मामले में दीपिका का नाम भी आया था। 

Photo : Instagram

 
आठवें नंबर पर आलिया भट्ट रहीं। उनकी सड़क 2 नापसंद की गई। नेपोटिज्म को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई भी हुई। साथ में रणबीर कपूर के साथ उनका रोमांस भी उन्हें सुर्खियों में बनाए रखा। 
 
नौवां नंबर मिला करीना कपूर खान को। प्रेग्नेंसी के कारण करीना की चर्चा चलती रही। अंग्रेजी मीडियम फिल्म में भी वे दिखाई दीं। दसवां स्थान श्रद्धा कपूर को मिला। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

ग्लोबल इंडियन बनीं दीपिका पादुकोण, देश की संस्कृति और परंपरा पर साझा की अपनी राय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख