सुशांत सिंह राजपूत के बारे में 10 खास बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं

Webdunia
मंगलवार, 14 जून 2022 (11:19 IST)
1. सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में 21 जनवरी 1986 को हुआ था। सुशांत की चार बहनें हैं। सुशांत के पिता एक सरकारी कर्मचारी थे और साल 2000 में पूरी फैमिली दिल्ली शिफ्ट हो गई।
 
2. सुशांत पढ़ाई में भी उतने ही प्रतिभावान थे, जितने एक्टिंग में। सुशांत ने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जामिनेशन 2003 में 7वीं रैंक हासिल की थी। स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी की।
 
3. सुशांत मशहूर डांस ग्रुप शामक डावर के ग्रुप में डांस किया करते थे और उन्होंने 51वें फिल्मफेयर समारोह में बैक डांसर के रूप में भी काम किया था।
 
4. मुंबई आने के बाद सुशांत ने नादिरा बब्बर का थिएटर ग्रुप भी ज्वाइन किया साथ ही बैरी जॉन अकादमी से एक्टिंग की भी शिक्षा ली।
 
5. साल 2008 में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' के एक प्ले के लिए सुशांत सिंह राजपुत ने ऑडिशन दिया और उन्हें सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' में 'प्रीत जुनेजा' का किरदार मिला।
 
6. साल 2009 में सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' में भी मानव का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। लोग उन्हें सुशांत के नाम से कम, और 'मानव' के नाम से ज्यादा जानने लगे।
 
7. सुशांत ने फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्में भी की।
 
8. सुशांत अपनी दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था।
 
9. सुशांत ने अबतक शादी नहीं की थी। लेकिन वे 'पवित्र रिश्ता' में अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहतेथे। लेकिन शो खत्म होते ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
 
10. सुशांत का नाम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती संग भी जुड़ा। दोनों साथ में रहते थे और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख