जूनियर महमूद : उधार की रोशनी में चमकने वाले कलाकार

समय ताम्रकर
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (13:07 IST)
Junior Mahmood passes away: 60 और 70 के दशक में महमूद बहुत बड़े कलाकार थे। फिल्मों में वे ज्यादातर हास्य भूमिकाएं अदा करते थे,  लेकिन दर्शकों के बीच वे बेहद लोकप्रिय थे। हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर महमूद को अपनी फिल्म में लेना चाहता  था। उस दौर के कई दिग्गज हीरो से ज्यादा फीस महमूद की थी। 
 
महमूद के हाव-भाव, मैनेरिज्म, एक्टिंग स्टाइल, संवाद अदायगी को नईम सैय्यद नामक बाल कलाकार ने अपना  लिया। महमूद की नकल में वे पारंगत हो गए। महमूद का अभिनय तो अपनाया ही, नाम भी ले लिया। नईम से वे  जूनियर महमूद बन गए। 
 
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को यह जूनियर महमूद पसंद आया। जो निर्माता-निर्देशक महमूद को अपनी फिल्म में ले  नहीं सकते थे वे जूनियर महमूद से काम चलाने लगे। वयस्क महमूद के साथ-साथ बाल महमूद भी लोगों को पसंद  आने लगा और नईम की गाड़ी चल पड़ी। 
 
जूनियर महमूद की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि सीनियर महमूद ने भी उनके साथ काम किया। दोनों महमूद को  साथ देख दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। 
 
बाल कलाकार के रूप में नईम ने खूब सफलता हासिल की। लोग उनका वास्तविक नाम जानते ही नहीं थे और  उन्हें ताउम्र जूनियर महमूद कह कर ही पुकारने लगे। जूनियर महमूद ने उस दौर के नामी सितारों के साथ फिल्में  की। 
 
जब जूनियर महमूद वयस्क हुए तो उन्हें काम मिलना कम होने लगा क्योंकि सीनियर महमूद का करियर भी उतार  पर आ गया। लेकिन तब तक वे अच्छा खासा काम कर चुके थे। कई भाषाओं में बनी 250 से ज्यादा फिल्मों में  उन्होंने काम किया। 6 मराठी फिल्म निर्देशित की। टीवी सीरियल किए। 
 
अचानक एक दिन उन्हें पता चला कि चौथे स्टेज का कैंसर है और उनके पास बहुत ज्यादा समय नहीं है। अंतिम  दिनों में उन्हें अपने सुनहरे दिन याद आने लगे। फिल्म अभिनेता जीतेन्द्र और सचिन से मिलने की ख्वाहिश उन्होंने  प्रकट की जो पूरी हुई। जीतेन्द्र और सचिन के साथ फिल्म करते समय उनकी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।
 
जूनियर महमूद का उदाहरण बिरला है। उन्होंने महमूद के दौर में ही महमूद बन कर फिल्मों में काम किया और सफल हुए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अवनीत कौर ने बताया अपना वेडिंग प्लान, बोलीं- लव मैरिज में रखती हूं यकीन

ट्विंकल खन्ना को पिता राजेश खन्ना ने क्यों दी थी एक साथ 4 बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह?

सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दर्ज किया एक और केस, राजस्थान से एक व्यक्ति गिरफ्तार

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' की रिलीज डेट की हुई घोषणा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख