Dharma Sangrah

सलमान या अक्षय? किसके साथ है सोनाक्षी सिन्हा की बेहतर जोड़ी?

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (13:58 IST)
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने करियर में सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अन्य हीरो के मुकाबले में ज्यादा फिल्में की हैं और उनकी जोड़ी इनके साथ जमी भी खूब है। 
 
बॉलीवुड में पहला मौका सलमान खान ने ही सोनाक्षी को दिया था। तब सोनाक्षी का वजन बहुत ज्यादा था, लेकिन सलमान को सोनाक्षी में एक एक्ट्रेस नजर आईं। 
 
सलमान ने सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से बात की तो वे हैरत में पड़ गए कि आखिर वे इतनी वजनदार लड़की को कैसे हीरोइन बना सकते हैं? साथ में वे अपनी बेटी के फिल्मों में अभिनय करने के पक्ष में नहीं थे। 
 
सलमान ने शत्रुघ्न को राजी किया। चुनौती इसके बाद थी सोनाक्षी के वजन को कम करने की। सलमान ने सोनाक्षी को खूब पैदल चलवाया। जिम में दौड़-भाग करवाई और जब लगा कि वे हीरोइन के रूप में 'परफेक्ट' हैं तो 'दबंग' के जरिये उन्होंने सोनाक्षी को लांच किया। 
 
दबंग खूब चली। चुलबुल पांडे तो पसंद किए ही गए, लेकिन साथ में 'रज्जो' की मासूमियत भी दर्शकों के दिल को छू गई।
 
थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है, संवाद बोलकर सोनाक्षी ने दिल जीत लिया और बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की कर ली। 
 
सलमान और सोनाक्षी ने तीन फिल्मों, दबंग, दबंग 2 और दबंग 3, में साथ काम किया है। यानी दबंग सीरिज में ही वे सलमान के साथ नजर आई हैं। 
 
चुलबुल और रज्जों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन' गाने में उनकी केमिस्ट्री कुछ अलग ही नजर आती है। 
 
दूसरी ओर अक्षय कुमार और सोनाक्षी की जोड़ी भी खासी पसंद की गई। राउडी राठौर में तो दोनों ने धमाल मचा दिया था। 
 
यह एक शुद्ध मसाला फिल्म है जिसमें अक्षय और सोनाक्षी के लटके-झटके खासे पसंद किए गए। दोनों पर फिल्माए गए गाने बड़े अच्छे लगे। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही और अक्षय-सोनाक्षी की जोड़ी चल निकली। 
 
इसके बाद दोनों की 'जोकर' फ्लॉप रही। फिल्म ही इतनी बुरी थी कि कोई नहीं बचा सकता था। दूसरी ओर 'हॉलिडे' को पसंद किया गया, जिसमें सोनाक्षी ने बॉक्सर की भूमिका अदा की थी। 


 
मिशन मंगल, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2 में भी वे नजर आएं। किसी में वे हीरो-हीरोइन नहीं भी थे। बॉस और ओह मॉय गॉड में सोनाक्षी ने अक्षय की खातिर मेहमान भूमिका भी अदा की। 
 
बॉलीवुड के ये सलमान खान और अक्षय कुमार दो ऐसे हीरो हैं जिनके साथ सोनाक्षी की जोड़ी पसंद की गई। आपको किसके साथ सोनाक्षी को जोड़ी अच्‍छी लगती है? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह की धुरंधर में क्लासिक कव्वाली 'ना तो कारवां की तलाश है' की वापसी

सनातन की रक्षा करने आए नंदमुरी बालकृष्ण, अखंडा 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

56वें IFFI में गाला प्रीमियर पर 'द फैमिली मैन सीजन 3' ने बटोरी तारीफ

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

फरहान अख्तर की '120 बहादुर' की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग, दूसरे दिन डबल हुआ फिल्म का कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख