Hanuman Chalisa

साल 2021 में इन कलाकारों ने रखा बॉलीवुड में कदम, देखिए लिस्ट

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (12:56 IST)
कोरोना महामारी के बीच साल 2021 भी अब गुजरने वाला है। साल 2021 में कई कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इनमें से कुछ स्टारकिड्स हैं तो कुछ टीवी से आए हैं। इस कलाकार ने अपनी पहली फिल्म से ही इंडस्ट्री पर छा गए तो कुछ के लिए डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। 
महिमा मकवाना-
टीवी सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' से घर-घर में पहचान बनाने वाली ए‍क्ट्रेस महिमा मकवाना ने सलमान खान और आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
शरवरी वाघ-
शरवरी वाघ ने सैफ अली खान और तब्बू के साथ फिल्म 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड में कदम रखा है। इससे पहले वह वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में नजर आई थी।
 
अहान शेट्टी-
साल 2021 में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। अहान की पहली ही फिल्म 'तड़प' को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
प्रणीता सुभाष-
साउथ एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हंगामा 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आईं।
रिनजिंग डेंजोंगपा-
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता डैनी डेंजोंपना के बेये रिनजिंग डेंजोंगपा ने भी इस साल अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'स्क्वॉड' से की है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रिनजिंग के अभिनय को काफी सराहा गया है।
 
मालविका राज- 
मालविका राज वैसे तो बतौर चाइल्ड कलाकार फिल्मों में काफी पहले ही नजर आ चुकी हैं। लेकिन बतौर एक्ट्रेस उन्होंने रिनजिंग डेंजोंगपा के साथ फिल्म 'स्क्वॉड' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
इसाबेल कैफ-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के बॉलीवुड डेब्यू का भी फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इसाबेल ने फिल्म 'टाइम टू डांस' से अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया है। 
क्रिस्टल डिसूजा-
टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम क्रिस्टल डिसूजा भी इस साल बड़े पर्दे पर कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड में एंट्री की हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या दर्शकों ने थिएटर जाना छोड़ दिया है? फिल्मों को नहीं मिल पा रही है ओपनिंग, छोटी फिल्मों की खाली सीटें इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी

'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

रॉयल ब्लू आउटफिट में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, सिजलिंग लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- वो हैं 'क्विंटेसेंशियल हीरोइन'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख