Hanuman Chalisa

ज़ीरो को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए शाहरुख खान का अनोखा दांव

Webdunia
शाहरुख खान ने 25 वर्षों से भी ज्यादा समय फिल्म इंडस्ट्री में गुजार लिया है और बिज़नेस के मामले में वे अपनी समझ के बल पर दूसरे कलाकार-निर्माता और स्टूडियो से मीलों आगे खड़े नजर आते हैं। शाहरुख ने बॉलीवुड को पैसे कमाने के गुर बताए हैं। उन्होंने साबित किया है कि सिर्फ थिएटर से ही नहीं बल्कि अन्य स्रोतों से भी आय प्राप्त की जा सकती है। 


 
शाहरुख की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास व्यवसाय नहीं किया है। वे भी शायद यह बात मान चुके हैं कि 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म देना उनके बस की बात नहीं है। यही कारण है कि 'ज़ीरो' को उन्होंने कम दामों में बेचा है और डील ऐसी तैयार की है कि फिल्म फायदे का सौदा साबित हो। 
 
ज़ीरो 200 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। डिजीटल, सैटेलाइट, म्युजिक और अन्य राइट्स बेच कर 100 करोड़ रुपये रिलीज के पहले ही आ चुके हैं। लगभग 40 करोड़ रुपये में ओवरसीज़ राइट्स बेचे जा चुके हैं। शाहरुख ने भारत के डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म कम लागत में बेची है और इसके बावजूद वे मुनाफे में हैं। 


 
किंग खान की 'दिलवाले' 130 करोड़ रुपये में बेची गई थी, लेकिन 'ज़ीरो' उन्होंने लगभग सौ करोड़ रुपये में बेची है। साथ ही इस बात की सुविधा भी वितरकों को दी है कि यदि उन्हें घाटा होता है तो शाहरुख उसकी भरपाई करेंगे। यदि फिल्म बेची गई कीमत से ज्यादा का बिजनेस करती है तो मुनाफे में शाहरुख की 85 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। 
 
भारत में बॉक्स ऑफिस पर यदि फिल्म 190 से 195 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती है तो वितरकों की लागत वसूल हो जाएगी और इसके बाद उन्हें फायदा होने लगेगा। 
 
जिस तरह से 'ज़ीरो' के ट्रेलर और गानों ने धूम मचाई है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि 'ज़ीरो' 190 करोड़ के आंकड़े तक तो पहुंच जाएगी और यहां पहुंचते ही इसे हिट करार दिया जाएगा। शाहरुख तो पहले से ही 40 करोड़ रुपये के फायदे में हैं और उनका फायदा और बढ़ सकता है। यदि फिल्म असफल भी रहती है तो किंग खान का फायदा थोड़ा कम हो जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पुष्पा 2 प्रीमियर हादसा: अल्लू अर्जुन को मिला कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, चार्जशीट में बनाए गए आरोपी नंबर 11

ईरानी सिंगर को ‍बिना हिजाब कॉन्सर्ट करना पड़ा भारी, मिली 74 कोड़ों की सजा

अंजना सुखानी ने बताया 'मैं वापस आऊंगा' की शूटिंग का अनुभव, नसीरुद्दीन शाह-दिलजीत दोसांझ की जमकर की तारीफ

आमिर खान से अजय देवगन तक, एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी छाए ये सितारे

माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख