'हे राम हमने गांधी को मार दिया' और समीक्षा भटनागर

Webdunia
बॉबी देओल के साथ फिल्म पोस्टर बॉयज में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली समीक्षा भटनागर अब एक पीरियड ड्रामा 'हे राम हमने गांधी को मार दिया' में नज़र आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण और निर्देशन नईम ए सिद्दीकी ने किया है। आइए जानते हैं समीक्षा क्या कहती हैं अपने किरदार और फिल्म के बारे में : 
 
सूरजमुखी के बाद सुधा का किरदार 
मैं भाग्यशाली हूं कि पोस्टर बॉयज़ में सूरजमुखी जैसा किरदार निभाने के बाद मैं अपनी दूसरी फिल्म में सुधा नामक किरदार निभा रही हूं जो मेरे पिछले कैरेक्टर से बिलकुल अलग है। यह फिल्म आजादी के बाद 50 के दशक पर आधारित है और पीरियड ड्रामा हैं। यह फिल्म राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि है। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म महात्मा गांधी की विचारधारा को दर्शाएगी। उन्होंने हमें सिखाया है कि कैसे अहिंसा से लोगों का दिल जीता जा सकता है। मैं सुधा का कैरेक्टर निभा रही हूं जो बेहद सकारात्मक है और वो जिससे भी मिलती है उसके लिए प्यार और करुणा दिखाती है। 
 
मधुबाला-मीना कुमारी से ली प्रेरणा 
इस फिल्म में मेरा लुक आजादी के एरा से प्रेरित है। मैंने इसमें कॉटन साड़ी पहनी हैं। इसके लिए मैंने बहुत सी पुरानी फिल्में देखी, खास तौर पर मीना कुमारी, मधुबाला और वैजयंतीमाला की ताकि मैं उनकी बॉडी लैंग्वेज अपना सकूं। 
 
स्टार नहीं एक्टर
मैं हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए पहचानी जाना चाहती हूं, ना कि स्टार के रूप में। मुझे रोल और उसके विभिन्न रूप उत्साहित करते हैं। मेरी इंस्पिरेशन शबाना आज़मी और स्मिता पाटिल जैसे अभिनेत्रियां हैं। 
 
'हे राम हमने गांधी को मार दिया' में एक्टर जतिन गोस्वामी भी हैं, जो समीक्षा के पति का किरदार निभा रहे हैं। 'हे राम हमने गांधी को मार दिया' को लखनऊ में शूट किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

35 महिला किरदार निभाने वाले भाभीजी घर पर हैं फेम आसिफ बोले– मेरे लिए किरदार मायने रखता है, जेंडर नहीं

प्रभास की The RajaSaab ट्रेलर से मचा तहलका: हॉरर, रोमांस और डबल रोल का धमाका

कभी सेल्समैन का काम करते थे सिंगर शान, जिंगल्स गाकर मिली पहचान

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख