वर्ष 2022 की 10 'सुपर फ्लॉप' फिल्में : नाम बड़े और दर्शन छोटे

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (07:02 IST)
साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ है। इस साल कई स्टार्स की बड़े बजट की फिल्में औंधे मुंह गिर गई। अक्षय कुमार, आमिर खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना जैसे बड़े सुपरस्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।
1) बच्चन पांडे 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 50 करोड़ रुपये 
अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 2022 में फ्लॉप होने वाली यह अक्षय की पहली फिल्म थी। 
2) हीरोपंती 2
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 26.50 करोड़ रुपये 
टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 को भी दर्शकों ने नकार दिया। हर बार टाइगर श्रॉफ का एक ही तरह का एक्शन करना दर्शकों को रास नहीं आया। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दमदार एक्टर होने के बावजूद यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। 
3) सम्राट पृथ्वीराज 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 68 करोड़ रुपये 
2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की दूसरी रिलीज फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी फ्लॉप साबित हुई थी। यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। अक्षय को अपनी फिल्म का नाम तक बदलना पड़ा था। 
4) शमशेरा 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 43 करोड़ रुपये 
शमशेरा के जरिए रणबीर कपूर ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म में संजय दत्त के लुक को लेकर जमकर बवाल मचा था। वहीं रणबीर कपूर का लुक भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। 
5) एक विलेन रिटर्न्स
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 42 करोड़ रुपये  
अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम, तारा सुतरिया जैसे सितारों के बावजूद 'एक विलेन रिटर्न्स' दर्शकों द्वारा नकार दी गई। 
6) लाल सिंह चड्ढा 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 59 करोड़ रुपये
आमिर खान ने इस फिल्म से लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की थी। लगभग 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई और इसका खामियाजा आमिर खान को बॉक्स ऑफिस पर उठाना पड़ा।
7) विक्रम वेधा
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 77.51 करोड़ रुपये 
रितिक रोशन और सैफ अली खान की यह 'विक्रम वेधा' साउथ की इसी नाम से रिलीज फिल्म का हिंदी रीमेक थी। साउथ की 'विक्रम वेधा' देखने के बाद दर्शकों का रितिक की फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
8) थैंक गॉड 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 30.75 करोड़ रुपये 
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड भी रिलीज से पहले विवादों में उलझ गई थी। विवाद की वजह से फिल्म में किरदारों के नाम बदलना पड़े थे। लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। 
9) राम सेतु
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 64 करोड़ रुपये 
अजय कुमार के लिए साल 2022 करियर के हिसाब से बेहद खराब साबित हुआ है। इस साल अक्षय की सभी फिल्में फ्लॉप हुई। फिल्म राम सेतु को दिवाली जैसे बड़े फेस्टिवल का भी फायदा नहीं‍ मिला। 
10) सर्कस 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 45 करोड़ रुपये (अनुमानित) 
रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक और रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े के अलावा कई एक्टर्स के बावजूद भी सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस बार रोहित शेट्टी का मैजिक दर्शकों पर नहीं चल पाया। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख