रितिक रोशन को बचपन में थी यह समस्या, स्कूल नहीं जाते थे

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (17:28 IST)
रितिक रोशन को बचपन में थी यह समस्या, स्कूल नहीं जाते थे  : रितिक रोशन को बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरो में से एक माना जाता है। वे कम फिल्में करते हैं और उनके पास इस बात के लिए तर्क है कि वे क्वाटिंटी के बजाय क्वालिटी को महत्व देते हैं। दिलीप कुमार भी ऐसा ही करते थे और लंबे करियर में उन्होंने बहुत कम फिल्में की। कहते हैं कि वे उन्होंने जितनी फिल्में की हैं उससे ज्यादा ठुकराई हैं। 
 
रितिक रोशन को बचपन में हकलाने की समस्या थी। सभी जानते हैं कि यदि कोई बच्चा या व्यक्ति इस तरह हकलाता है तो सभी उसका मजाक उड़ाते हैं। रितिक को भी इस तरह की बातों से जूझना पड़ा होगा। 


 
बालक रितिक के उस दिन हाथ-पैर फूल जाते थे जब उनकी मौखिक परीक्षा (ओरल टेस्ट) होती थी। मैडम सवाल पूछती थी और रितिक हकलाने की समस्या के कारण ठीक से जवाब नहीं दे पाने के कारण नर्वस हो जाते थे। जिस दिन मौखिक परीक्षा होती थी, रितिक बहाने बना कर स्कूल नहीं जाते थे। 
 
स्पीच थैरेपी के जरिये रितिक रोशन ने इस समस्या से निजात पाई। रितिक के मन में हकलाने को लेकर इतना भय है कि वे आज भी स्पीच थैरेपी को अपनाते हैं क्योंकि उन्हें इस बात का डर सताता है कि वे फिर से हकलाने न लग जाए। 
 
अक्सर रितिक अपने संवादों को जोर-जोर से पढ़ कर प्रैक्टिस करते रहते हैं। अगले दिन होने वाली शूटिंग के सीन के डायलॉग वे जोर-जोर से दोहराते रहते हैं। रितिक मेहनती इंसान हैं और वे लगातार प्रैक्टिस करने से घबराते नहीं हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अजीत राय का निधन: सिनेमा की दुनिया ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया, वेबदुनिया से रहा खास रिश्ता

Surveen Chawla का खुलासा: डायरेक्टर ने किस करने की कोशिश की, कास्टिंग काउच के चलते इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

सैयारा: बॉक्स ऑफिस पर हिट, पर क्या वाकई है एक अच्छी फिल्म? जानिए 5 कड़वे सच

सैयारा बनी बॉक्स ऑफिस की नई सनसनी: 400 करोड़ पहुंच में, एक्शन फिल्मों को पछाड़ बिना प्रमोशन छा गई सिनेमाघरों में

51 साल की उर्मिला मातोंडकर ने ब्लेजर पहन सिजलिंग अंदाज में दिए पोज, देखिए सुपर हॉट तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख