रामानंद सागर की रामायण के बारे में 15 रोचक बातें, कर देंगी दंग

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (11:30 IST)
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच लोगों की भारी मांग को देखते हुए दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हो रहा है। आइए जानते है इस शो से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातें...
 
1. 2003 में धार्मिक धारावाहिक के तौर पर 'रामायण' का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 
 
2. जब रामायण के लिए जूनियर कलाकारों की जरूरत पड़ती थी तो ढोल नगाड़े बजाकर गांव-गांव जाकर कलाकार भर्ती किए जाते थे। 
 
3. रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल पहले ही ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे। लेकिन बाद में अरुण को ही राम का किरदार भी मिला और उनकी मुस्कुराहट ने सभी का दिल भी जीता।
 
4. शो सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया काफी पॉपुलर हो गईं। लोग उन्हें पूजने लगे थे। सीता का रोल प्ले करने के बाद दीपिका ने कभी भी फिल्मों में छोटे कपड़े नहीं पहने।
 
5. रामायण में रावण के किरदार से घर-घर में मशहूर होने वाले अरविंद त्रिवेदी को लोग सचमुच का रावण समझने लगे थे इसीलिए जब इस शो में रावण का वध हुआ तो अरविंद के पूरे गांव में शोक मनाया गया था।


 
6. शो में भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग को पहले लक्ष्मण का किरदार ऑफर किया गया था। लेकिन डेट्स कम होने की वजह से उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें बाद में उन्हें भरत का रोल मिला था। लक्ष्मण का रोल सुनील लहरी ने निभाया।
 
7. रामायण की शूटिंग के दौरान रामानंद सागर टीम के 150 सदस्यों के लिए शाकाहारी भोजन बनवाते थे। 
 
8. रामायण में असलम खान ने सबसे ज्यादा किरदार निभाए थे। उन्होंने समुद्र देवता से लेकर ऋषि, वानर और राक्षस जैसे दर्जनों किरदार निभाए।
 
9. बताया जाता है कि रामायण का हर एक एपिसोड बनने में 9 लाख के आसपास लगे थे। उस दौर में 1 एपिसोड पर 9 लाख का खर्च बहुत बड़ी बात थी। रामायण को उस वक्त का सबसे महंगा शो भी कहा जाता था।  
 
10. रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण का शूट 550 दिनों तक चला था। इसे गुजरात के अंबरगांव में शूट किया गया था।
 
11. रामायण देखते समय लोग भक्ति-भाव से विहोर कर जूते-चप्पल घर के बाहर उतार देते थे। 
 
12. अरुण गोविल को राम के रूप में देख कई महिलाएं टीवी पर ही उनकी आरती उतार देती थी। 


 
13. अरुण गोविल ने राम की भूमिका अदा करते हुए कुछ समय बाद अपनी बुरी आदतों को त्याग दिया था। 
 
14. रामानंद सागर की रामायण के कुछ समय पहले फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही थी और उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। रामायण ने उनकी लाइफ में यू-टर्न ला दिया। 
 
15. रामायण खत्म होने के बरसों बाद तक लोग अरुण गोविल को राम और ‍दीपिका चिखलिया को सीता समझ कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया करते थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद यह 'बिग बॉस' विनर बनेगा 'डॉन 3' का विलेन!

फेमस निर्देशक चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन, अमितभा बच्चन की फिल्म डॉन का किया था निर्देशन

सोनू सूद की सोसायटी में घुसा सांप, एक्टर ने हाथ से पकड़कर फैंस को दी ये चेतावनी

शाहरुख खान की किंग में राघव जुयाल की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार

सैयारा के तूफान से डरे अजय देवगन, सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख