83 के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से खुश हुए रणवीर सिंह, फैंस को कहा धन्यवाद

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (15:59 IST)
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिल गए। 83 के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से रणवीर सिंह बेहद खुश हैं।

 
रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर सभी लोगों का धन्यवाद किया है। रणवीर सिंह ने लिखा, पूरे देश और बाहर फिल्म के फैंस के लिए धन्यवाद, हमारी फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया सभी क्षेत्रों और जनरेशन के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ की है, जिससे हम बेहद खुश हैं। 
 
उन्होंने लिखा, ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये भारतीय इतिहास के उस पल के लिए शानदार श्रद्धांजलि है। जिसने ये सब बदल दिया। ये साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की एक महान उपलब्धि है कपिल डेविल्स ये लोग लीजेंड हैं और बड़े पर्दे पर उनकी प्रतिष्ठित कहानी को सिनेमाई कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।एक बार फिर आपके प्यार भरे संदेशों के लिए ह्दय की गहराई से धन्यवाद। कप्तान कबीर खान ने उस सपने को पूरा किया, जिसको आप सबने देखा था।
 
गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। 
 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Paurashpur Season 3 : विषकन्या के रूप में लौटीं शर्लिन चोपड़ा, सिंहासन की लड़ाई हुई और घातक

नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाया पति का सरनेम

The Legend of Hanuman Seaseon 4 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

कौन थीं लैला खान, जिन्हें 14 साल बाद मिला इंसाफ

Cannes 2024 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फिल्म Sunflowers Were The First Ones To Know ने जीता अवॉर्ड

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख