मैं असल में उसका बाप या बॉयफ्रेंड नहीं, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में फातिमा सना शेख की कास्टिंग पर आमिर खान ने दिया जवाब

WD Entertainment Desk
बुधवार, 2 जुलाई 2025 (12:10 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आमिर ने जब अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लिया इसके बाद उनका नाम फातिमा सना शेख संग जुड़ने लगा था। फातिमा ने फिल्म 'दंगल' में आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। 
 
इसके बाद फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आई थी। बताया जाता है कि अफेयर के चलते ही आमिर ने फातिमा को यह फिल्म दी थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 
 
वहीं अब 'द लल्लनटॉप' संग बात करते हुए आमिर ने खुलासा किया कि आखिर क्यों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में फातिमा को कास्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि फातिमा सना शेख के बोर्ड में आने से पहले कई अभिनेत्रियों ने इसे ठुकरा दिया था। 
 
आमिर खान ने कहा, जब हम इसके लिए कास्टिंग कर रहे थे, तो किसी अन्य महिला अभिनेता ने इस भाग के लिए हां नहीं कहा। जाफिरा के रोल का ऑफर प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को दिया था। हालांकि तीनों ने इसे मना कर दिया था। 
 
आमिर ने आगे कहा, ऐसे में उन्होंने फातिमा को फाइनल कर लिया, जिन्होंने रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था और इसमें फिट भी बैठी थीं। निर्देशक को फातिमा को इस भूमिका में लेने पर शक था क्योंकि 'दंगल' में उन्होंने उनके पिता की भूमिका निभाई थी और यहां उन्हें उनके प्रेमी की भूमिका निभानी थी। 
 
 
आमिर खान ने बताया कि इस वजह से मेकर्स ने दोनों के बीच रोमांटिक एंगल न देने का फैसला किया था। मेकर्स का मानना था कि 'दंगल' में आमिर और फातिमा को बाप-बेटी के रोल में देखा है। ऐसे में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में उनका रोमांस ऑडियंस को पसंद नहीं आएगा। 
 
मेकर्स के इस फैसले को लेकर आमिर ने कहा, मैं इस सब पर विश्वास नहीं करता। मैं असल में थोड़े उनका बाप हूं और ना असल में मैं उनका बॉयफ्रेंड हूं। हम लोग फिल्म बना रहे हैं भाई। दर्शक इतने मूर्ख नहीं हैं कि वे सोचेंगे कि वह असली पिता हैं। अगर हम ऐसा कहते हैं तो हम अपने दर्शकों को कम आंक रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युसूफ खान से बने दिलीप कुमार, दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

कैलाश खेर कभी करना चाहते थे आत्महत्या, 13 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

मेट्रो... इन दिनों: जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, रिलीज डेट और अन्य डिटेल

महबूब स्टूडियो में रणवीर की शूटिंग, देखिए क्यों है भारी सिक्योरिटी और छुपा है बड़ा राज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख