बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का पहला दिन?

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (15:41 IST)
काफी विवादों के बीच आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए आमिर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' की टक्कर अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से हुई है। 

 
लेकिन इन दोनों ही फिल्मों ने ‍ओपनिंग डे पर निराश किया है। 'लाल सिंह चड्ढा' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी निराश करने वाला है। 'लाल सिंह चड्ढा' का पहले दिन का कलेक्शन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से भी कम रहा। 
 
फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन बहुत ज्यादा कम है। आमिर खान और करीना कपूर जैसे स्टार होने के बावजूद फिल्म का कलेक्शन इतना कम होना हिन्दी बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत बड़ा झटका है।
 
आमिर खान की पिछली रिलीज फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' भी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन उस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 52 करोड़ परुपए था। 'लाल सिंह चड्ढा' से इतनी कमज़ोर शुरुआत की उम्मीद नहीं थी। 
 
भले ही आमिर की फिल्म को अधिकतर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जो बायकॉट ट्रेंड कर रहा है उसका खामियाजा आमिर को भुगतना पड़ रहा है। 
 
'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव विज जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान भी गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आ रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख