आज रितिक रोशन हंस रहे होंगे और आमिर रो रहे होंगे...

Webdunia
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है। फिल्म की रिपोर्ट अच्छी नहीं आई है। लंबे समय बाद आमिर की किसी फिल्म का प्रदर्शन इतना बुरा रहा है। 
 
वो तो भला हो दिवाली का कि फिल्म को बम्पर ओपनिंग मिल गई है। दर्शकों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिए थे और फिल्म देखना अब उनकी मजबूरी हो गई है। 
 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की खास बात यह है कि आमिर खान इसकी पहली पसंद नहीं थे। यह फिल्म पहले रितिक रोशन को ऑफर हुई थी। 
रितिक को स्क्रिप्ट में कुछ बातें पसंद नहीं आई और उन्होंने निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य से बदलाव करने के लिए कहा। 
 
विजय ने बदलाव किए, लेकिन रितिक ने फिल्म फिर से स्क्रिप्ट को और बेहतर करने के लिए कहा। दो-तीन बार रितिक ने बदलवा करने के लिए कहा और स्क्रिप्ट से वे संतुष्ट नजर नहीं आए।
 
इसी बीच आमिर खान यशराज फिल्म्स पहुंचे और उनके हाथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की स्क्रिप्ट लगी। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई। उन्होंने यह बात आदित्य चोपड़ा को बताई। 
 
आदित्य ने पूछा कि क्या वे यह फिल्म करेंगे, तो आमिर ने तुरंत हां कह दिया। रितिक रोशन से परेशान हो चुके आदित्य ने फौरन आमिर को साइन कर लिया। 
 
फिल्म बनी। रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। आज रितिक रोशन हंस रहे होंगे कि उन्होंने यह फिल्म नहीं की। दूसरी ओर आमिर रो रहे होंगे कि उन्होंने यह फिल्म क्यों की? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख