Dharma Sangrah

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो कभी नीम नीम कभी शहद शहद, अबरार काजी निभाएंगे लीड रोल

WD Entertainment Desk
सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (12:24 IST)
स्टार प्लस एक बार फिर नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। ये शो एक ऐसा मॉडर्न लेकिन जड़ से जुड़ा हुआ किस्सा है, जो आज की युवा पीढ़ी की सोच, सादगी और आध्यात्मिकता को खूबसूरती से जोड़ता है। 
 
शो की कहानी न सिर्फ ताजगी भरी है बल्कि इसमें ऐसे किरदार हैं जो हर उम्र के लोगों को अपने से जोड़ेंगे। इस शो में अबरार काजी लीड रोल उदय वीर का किरदार निभाने वाले हैं। उनके इस रोल को लेकर अभी से काफी चर्चाएं हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

उदय वीर का किरदार निभाने को लेकर अबरार ने कहा, उदय एक सेलिब्रिटी शेफ है, बहुत पॉपुलर है, और सिर्फ़ अपने खाने के लिए नहीं, बल्कि अपने पूरे वाइब के लिए लोग उसे पसंद करते हैं। उसमें एक नैचुरल चार्म है, खासकर यंगस्टर्स के बीच। वो मजेदार है, ज़िंदादिल है, और लोगों को अपनी ओर खींचने का उसका अपना अंदाज़ है। उसका एक छोटा सा करीबी ग्रुप है, और वो उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव है। जरूरत पड़ी तो उनके लिए फैमिली से भी भिड़ जाएगा।
 
उन्होंने कहा, मुझे जो सबसे ज़्यादा पसंद है वो ये है कि वो सिर्फ़ बाहर से खुशमिजाज़ और बेफिक्री वाला लड़का नहीं है। अंदर ही अंदर उसे अपनी मां की बहुत याद आती है, ये उसकी ज़िंदगी का एक हिस्सा है जो चुपचाप दर्द झेल रहा है। वो मस्तमौला है, लेकिन उसके अंदर गहराई भी है। 
 
अबरार ने अपने किरदार को लेकर कहा, जब वो अकेला होता है, तब उसके इमोशन्स सामने आते हैं, वो कमज़ोर पड़ता है  और ये वो हिस्सा है जो वो दुनिया को ज़्यादा नहीं दिखाता। मुझे लगता है, यही उसका चार्म, उसकी वफादारी और उसकी असलियत का मेल है जो उसे इतना प्यारा और परतों वाला किरदार बनाता है।
 
स्टार प्लस ने जो प्रोमो रिलीज़ किया है, वो उदय वीर की दुनिया की एक झलक दिखाता है और अबरार ने जो कहा था, वो सब कुछ बिलकुल सही साबित होता है। रंग-बिरंगे विज़ुअल्स और दिल को छू जाने वाले पल देखकर ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। यह शो 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पिंक शॉर्ट टॉप में अवनीत कौर का बोल्ड बार्बी लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

एसएस राजामौली की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, साड़ी में दिखाया एक्शन अवतार

इंडियन आइडल 16: अभिषेक की आवाज़ ने जीता श्रेया घोषाल का दिल, तारीफ में कही यह बात

निर्देशक तुषार गोयल ने बताया क्यों बनाई 'द ताज स्टोरी', वेबदुनिया संग की खास बातचीत

धर्मेंद्र संग डांस करने के लिए सलमान खान ने किया घंटों इंतजार, फराह खान ने बताया 'दीवानगी दीवानगी' गाने की शूटिंग का किस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख