Hanuman Chalisa

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को अकेले सोने में लगता है डर

WD Entertainment Desk
रविवार, 2 मार्च 2025 (17:27 IST)
बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। बचपन में पिता उन्हें प्यार से टाइगर बुलाते थे। इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड में टाइगर नाम से अपना डेब्यू किया। टाइगर श्रॉफ को ताइक्वांडो में महारत हासिल है और ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं।
 
टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से अपना करियर शुरू किया था। क्या आप जानते हैं फिटनेस और बॉडी के साथ मार्शल आर्ट में बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ाने वाले टाइगर श्रॉफ को सांप, बिच्छू और छिपकली से काफी डर लगता है। इस बात का खुलासा टाइगर ने करण जौहर के चैट शो में किया था।
 
अपने डर की वजह से टाइगर को 'बागी 2' की शूटिंग में काफी परेशानियां भी आई थीं। फिल्म का क्लाइमैक्स घने जंगल में शूट हो रहा था, जहां सांप, बिच्छू आसानी से दिखाई दे रहे थे।
 
टाइगर श्रॉफ ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें अकेले सोने में डर लगता है। उन्होंने बताया था कि एक हॉरर फिल्म देखने के बाद उन्हें इतना डर लगा कि उसके बाद वो कभी भी अकेले नहीं सो पाते।
 
टाइगर ने कहा था, मैं जब भी घर से बाहर या सफर पर होता हूं तो किसी ना किसी टीम मेंबर को अपने साथ रोकता हूं और जब मैं अपने घर पर होता हूं तब अपनी मां के पास सोता हूं।
 
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आए थे। टाइगर जल्द ही अपनी हिट फ्रेंचाइजी बागी की अगली फिल्म 'बागी 4' में नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या दर्शकों ने थिएटर जाना छोड़ दिया है? फिल्मों को नहीं मिल पा रही है ओपनिंग, छोटी फिल्मों की खाली सीटें इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी

'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

रॉयल ब्लू आउटफिट में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, सिजलिंग लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- वो हैं 'क्विंटेसेंशियल हीरोइन'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख