Hanuman Chalisa

दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Webdunia
रविवार, 15 नवंबर 2020 (14:00 IST)
दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 15 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे सौमित्र चटर्जी ने आखिरी सांस ली।

 
सत्यजीत रे की फिल्म से फिल्मों में शुरुआत करने वाले दिग्गज अभिनेता को कोविड पॉजिटिव होने के बाद 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
 
चटर्जी ने सितंबर के आखिरी हफ्ते में ही एक सीरीज की शूटिंग पूरी की थी और वह परमब्रत चट्टोपाध्याय की फिल्म 'अभिज्ञान' की शूटिंग भी कर रहे थे। इसके अलावा वह अपनी बायोपिक और डॉक्युमेंट्री पर भी काम कर रहे थे।
 
सौमित्र चटर्जी के दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके फैंस और सेलेब्स को झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट कर कहा, काफी बड़ा नुकसान। भारतीय सिनेमा के लिए आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और आने वाले लोगों को प्रेरित करेगा।
 
बता दें कि सौमित्र चटर्जी का जन्म 1935 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के साथ सौमित्र चटर्जी ने 14 फिल्में की थी। 2012 में चटर्जी को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2004 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण भी दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या श्रीलीला को डेट क्रिकेटर तिलक वर्मा? इंडस्ट्री सूत्र ने बताया सच

आकाश वाणी से छोरी तक, रिस्क लेकर अपने करियर को नया मोड़ देने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरुचा

रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

सलमान खान ने शेयर किया अपना फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सिर्फ सुनता हूं

एमी बरुआ ने Cannes 2026 में पारंपरिक Karbi परिधान पहन लूटी महफिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख