Hanuman Chalisa

ऐश्वर्या ने भारत के 'मी टू' अभियान पर कहा, हमें समर्थन करना चाहिए

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (21:11 IST)
मुंबई। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भारत में अपनी तरह का 'मी टू' अभियान चलने पर खुश हैं और उन्होंने मंगलवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव साझा करने वाली महिलाओं को और समर्थन तथा मजबूती दी जानी चाहिए।


तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने के आलोक में देश में ‘मी टू’ अभियान में तेजी आई है। आलोक नाथ, रजत कपूर, विकास बहल और कॉमेडी ग्रुप एआईबी सहित मनोरंजन उद्योग के कई लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

ऐश्वर्या ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘मी टू’ अभियान की वर्तमान समय में गति तेज हुई है। सोशल मीडिया के साथ दुनिया छोटी हो गई है, हर आवाज बड़ी हो रही है। वर्तमान समय के बारे में यह देखना अच्छा है कि मीडिया के सदस्य इससे जुड़ गए हैं और ऐसी आवाजों को प्रेरित कर रहे हैं जिन्हें सुने जाने की जरूरत है और उन्हें मंच दिया जा रहा है। देश का कानून न्याय करेगा।

उन्होंने कहा, व्यक्तिगत मामलों में स्पष्ट टिप्पणी करना सही नहीं होगा, क्योंकि मामले अदालत में विचाराधीन हैं और हमारी तरफ से जिम्मेदारीपूर्ण नहीं होगा, लेकिन इसी के साथ, भगवान कृपा करे और ऐसी आवाजों को मजबूती दे, जिन्हें समर्थन की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख