'जन्नत गर्ल' ईशा गुप्ता हुईं कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- मजबूती से सामना करूंगी

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (12:45 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। इस महामारी की चपेट में हर दिन कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब बॉलीवुड की जन्नत गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

 
ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैंस को दी है। ईशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, काफी सावधानियों के बावजूद मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और खुद को सबसे अलग कर लिया है। इस समय मैं होम क्वारंटाइन में हूं।
 
उन्होंने लिखा, मुझे यकीन है कि मैं मजबूती से इसका सामना करूंगी और बेहतर तरीके से इससे उबर जाऊंगी। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क लगाए रखें। अपना और दूसरों का ख्याल रखें। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।
 
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने से मनोरंजन जगत पर एक बार फिर संकट के बादल छा गए हैं। कई शहरों में सिनेमाघरों को दोबारा बंद कर दिया गया है। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे मेकर्स को वित्तीय हानी उठाना पड़ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोनाक्षी सिन्हा ने लीक की पति जहीर इकबाल की व्हाट्सएप चैट, बताया क्यों उड़ती है प्रेग्नेंसी की अफवाह

जाने तू या जाने ना की रिलीज को 16 साल पूरे, ये 6 बातें फिल्म को बनाती है मस्ट वॉच

नीना गुप्ता नहीं चाहती थीं बेटी मसाबा बने एक्ट्रेस, इस वजह से शाहरुख और करण जौहर को कहा था 'मतलबी'

क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 25 साल पूरे, एकता कपूर ने मनाया जश्न

पति पराग त्यागी संग 17 जुलाई को यह बड़ा काम करने वाली थीं शेफाली जरीवाला, निर्देशक ने किया खुलासा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख