ससुराल सिमर का एक्टर करण शर्मा ने रचाई पूजा सिंह संग शादी

करण शर्मा और पूजा सिंह दोनों की यह दूसरी शादी है

WD Entertainment Desk
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (10:59 IST)
Karan Sharma marriage: पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का 2' एक्टर करण शर्मा और 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस पूजा सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने मुंबई में एक इंटीमेट वेडिंग सात फेरे लिए। दोनों की शादी में परिवारवाले और करीबा दोस्त शामिल हुए थे। 
 
करण शर्मा और पूजा सिंह 30 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। इसी दिन दोनों की सगाई भी हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है कि। वीडियो में पूजा सिंह ब्राइडल एंट्री करती नजर आ रही हैं। पूजा और करण की शादी में कई टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arab & Telly (@arabxtelly)

इस खास मौके पर करण शर्मा ने आइवरी कलर की शेरवानी के साथ मैरून कलर की पगड़ी और दोशाला कैरी किया था। वहीं पूजा हैवी जरदोजी वर्क वाले ऑरेंज कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को एक बड़े मांग टीका, चोकर, एक नथ और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था।
 
करण शर्मा और पूजा सिंह की शादी की रस्में 29 मार्च से शुरू हुई थी। पहले मेहंदी सेरेमनी हुई, इसके बाद हल्दी और संगीत सेरे‍मनी का आयोजन किया गया। 
 
बता दें कि करण शर्मा और पूजा सिंह दोनों की यह दूसरी शादी है। पूजा की पहली शा‍दी कपिल छत्तानी संग हुई थी। वहीं करण शर्मा की पहली शादी टियारा कर से हुई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

रणबीर कपूर की एनिमल अक्षय कुमार की इस हिट फिल्म की है कॉपी? निर्देशक बोले- मैं लोगों को प्रेरित कर रहा हूं...

वॉर 2 के आवन जावन गाने में रितिक रोशन और कियारा आडवाणी की केमेस्ट्री ने जीता लोगों का दिल

शिवकार्तिकेयन स्टारर एक्शन धमाका दिल मद्रासी का काउंटडाउन हुआ शुरू, इन दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

प्राइम वीडियो ने किया सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज अंधेरा का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख