'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज, रौद्र रूप में नजर आए राम भक्त हनुमान

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 2 जून 2023 (17:26 IST)
adipurush new poster :  साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों 'आदिपुरुष' के कई कैरेक्टर पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं हनुमान जयंती के मौक पर 'आदिपुरुष' से हनुमान जी का किरदार निभा रहे देवदत्त नागे का लुक भी सामने आया था। 
 
वहीं अब मेकर्स ने हनुमान जी का एक और पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में वीर बजरंग बली रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में भगवान हनुमान अपने ने गले में जनेऊ और रुद्राक्ष की माला को धारण कर रखा है, इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ से गदा को उठाया हुआ है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'हम हैं केसरी, क्या बराबरी।' बजरंग बली का यह विकराल रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आदिपुरुष के इस नए पोस्टर को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। 
 
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जॉली एलएलबी 3: डबल ट्रबल, अक्षय बनाम अरशद- कौन जीतेगा कोर्ट रूम की ये अंतिम जंग?

श्वेता तिवारी का खूंखार अवतार: सीधी-सादी 'प्रेरणा' अब काट रही है लोगों का अंगूठा

जाह्नवी कपूर कब बनेंगी शिखर पहाड़िया की दुल्हन? एक्ट्रेस ने बताया वेडिंग प्लान

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, फर्स्ट लुक भी आया सामने

विक्की कौशल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, इस महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी कैटरीना कैफ!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख