एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में मिली थीं बेहोश

एडल्ट स्टार का निधन कैसे हुआ इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है

WD Entertainment Desk
रविवार, 10 मार्च 2024 (12:37 IST)
Adult star passes away: एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 26 साल की एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी का निधन हो गया है। वह मियामी की रहने वाली थीं। एक हफ्ते पहले सोफिया को उनके अपार्टमेंट में बेहोश पाया गया था। सोफिया के सौतेले पिता ने उनकी मौत की जानकारी साझा की है।
 
खबरों के अनुसार जब सोफिया लियोनी के परिवार ने उनसे कॉल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। ऐसे में जब उनके फ्लैट पर जाया गया तो वह वहां मृत मिलीं। एडल्ट स्टार का निधन कैसे हुआ इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sophia Leone (@xosophialeone)

सोफिया के पिता ने GoFundMe पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानकर मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को अंदर से झकझोर कदिया है। 
 
एक्ट्रेस के पिता ने बताया कि सोफिया को उनके परिवार ने 1 मार्च 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों का स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। उसे घूमने का शौक था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश रखने के तरीके ढूंढती थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख