महीप कपूर के बाद संजय कपूर की बेटी शनाया भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (10:52 IST)
मनोरंजन जगत में इन दिनों कोरोना बम फूटा हुआ है। लगातार कई स्टार्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। बीते दिनों करीना कपूर और अमृता अरोरा की कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं।

 
इन सेलेब्स के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में सीमा खान के 10 साल के बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। अब महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। 
 
शनाया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। चार दिन पहले किए गए टेस्ट में, मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, प्रीकॉशन के लिए जब दोबारा टेस्ट किया तो पॉजिटिव आया।
 
शनाया ने लिखा, मैं डॉक्टर द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं, तो अनुरोध करती हूं कि प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। सभी सुरक्ष‍ित रहें।
 
बता दें कि ये सभी सेलेब्स करण जौहर के घर हुई एक पार्टी में शामिल होने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि करण जौहर और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना की चपेट में अब तक करीना कपूर, उनकी मेड, अमृता अरोरा, महीप कपूर, काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और सीमा खान का बेटा और अब शनाया कपूर आ चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख