Hanuman Chalisa

रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर जल्द प्रसारित होगा 'श्री कृष्णा'

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (12:06 IST)
Photo Credit- Twitter
लॉकडाउन में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन पर एक बार फिर से कई पुराने हिट शो प्रसारित किए जा रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को उस दौर में जो प्यार मिलता था, वहीं प्यार आज भी दर्शकों से उन्हें मिल रहा है। अब साल 1993 में टेलीकास्ट हुआ रामानंद सागर का एक और शो 'श्री कृष्णा' एक बार फिर दूरदर्शन पर लौटने वाला है।

 
लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत को मिल रही अपार सफलता के बाद चैनल ने फैसला किया है कि वे श्री कृष्णा शो का भी री-टेलीकास्ट करेंगे। इस शो को फिर से दिखाए जाने की फैंस काफी समय से डिमांड भी कर रहे थे। 
 
प्रसार भारती ने ट्वीट कर फैंस को खुशखबरी दी है। श्री कृष्णा का टीजर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'जल्द आ रहा है श्री कृष्णा डीडी नेशनल पर।'
 
हालांकि अभी ये शो कब से टेलीकास्ट किया जाएगा इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें, श्री कृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण और विष्णु का रोल निभाया था। वहीं स्वपनिल जोशी ने युवा कृष्णा का रोल निभाया था। 
 
लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन ने रामायण, महाभारत के अलावा शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, देख भाई देख, बुनियाद, सर्कस और उपनिषद गंगा जैसे मशहूर और लोकप्रिय सीरियलों का प्रसारण शुरू किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

120 बहादुर में स्पर्श वालिया और अतुल सिंह ने दिखाया असली जज़्बा, निभाए सबेदार राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह के किरदार

SRK ने किया 'शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल' का आगाज, बोले- मैं कौन हूं, कौन नहीं… मायने नहीं रखता

प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ की तस्वीर लीक करने पर मीडिया पोर्टल पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- किसी क्रिमनल से कम नहीं...

सुशांत सिह राजपूत की मौत को लेकर बहन श्वेता सिंह का दावा, बोलीं- दो लोगों ने किया मर्डर...

बाहुबली: द एपिक की रिलीज के बाद प्रशांत नील ने की राजामौली की तारीफ, बोले- पूरी पीढ़ी के लिए सपने देखने के लिए धन्यवाद

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख