अलग होने के बाद ही साथ है धनुष और ऐश्वर्या, हैदराबाद के एक ही होटल में ठहरे!

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (14:35 IST)
साउथ सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने बीते दिनों शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी। ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं और धनुष से उनके दो बेटे 15 वर्षीय यात्रा और 11 वर्षीय लिंगा है। यह कपल अलग होने के बाद भी साथ है।

 
खबरों के अनुसार धनुष और ऐश्वर्या हैदराबाद के रामोजी राव स्टूडियोज की एक ही होटल में ठहरे हैं। दोनों यहां अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते रुके हुए हैं। 
 
ऐश्वर्या यहां अपने एक गाने के शूट के लिए तो वहीं धनुष अपनी फिल्म के लिए होटल में हैं। ऐश्वर्या एक लव सॉन्ग डायरेक्ट कर रही हैं और उसी के शूट के लिए रामोजी राव स्टूडियोज में हैं। वहीं धनुष अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए हैं।
 
बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अलग होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 18 साल हम दोस्त, कपल, माता-पिता और एक दूसरे के शुभचिंतक बनकर साथ रहे हैं। यह सफर आगे बढ़ने, एक दूसरे को समझने, समायोजन और अनुकूलन का रहा है। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने बतौर कपल अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हमारे निर्णय को समझें और हमें प्राइवेसी दें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख