अब ऐश्वर्या राय बच्चन द्वारा निर्देशित फिल्म देखेंगे फैंस

Webdunia
ऐश्वर्या राय बच्चन शादी और बेटी आराध्या के होने के बाद फिल्मों में कम ही नज़र आती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने खुलासा किया है कि वे एक्टिंग के अलावा अब निर्देशन में भी हाथ आज़माना चाहती हैं। जी हां, गॉर्जियस ऐश्वर्या प्रोडक्शन में नहीं बल्कि डायरेक्शन में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों के बाद वह निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमाना चाहेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसा करने के लिए उनके पति एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी उनका उत्साह बढ़ाया है। 
 
ऐश्वर्या ने कहा कि जब भी वे किसी फिल्म का निर्देशन करेंगी, उसमें पूरा दिल लगाकर काम करेंगी। निर्देशन में एक्टिंग से ज़्यादा समय लगता है और वे इसके लिए तैयार भी हैं। ऐसा कभी नहीं होगा कि वह आधे-अधूरे मन से कोई काम करेंगी। ऐश्वर्या की इन बातों से तो लगता है वे निर्देशन में जाने की बहुत ज़्यादा इच्छा रख रही हैं। हालांकि बच्चन फैमिली में अभी तक इस काम में किसी ने हाथ नहीं आज़माया है। बच्चन्स हमेशा सुपरस्टार्स की श्रेणी में आना पसंद करते हैं। 
 
ऐश्वर्या का साथ वैसे हमेशा अभिषेक ने दिया है। दोनों की शादी के वक्त भी ऐश्वर्या का करियर अभिषेक से बढ़कर था इसके बावजूद दोनों के प्यार में इस बात को लेकर कभी परेशानी नहीं आई है। अब अभिषेक भी फिल्मों में लग चुके हैं और उनके पास लगातार फिल्में आ रही हैं। वहीं ऐश्वर्या निर्देशन में लग जाएंगी इससे बढ़कर उनके फैंस को क्या चाहिए। 

ALSO READ: फन्ने खां : फिल्म समीक्षा
 
ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज़ हो चुकी है। इसके बाद खबर है कि ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में अनुराग कश्यप की एक फिल्म 'गुलाब जामुन' में नज़र आने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

45 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं नरगिस फाखरी, साल में दो बार करती हैं 9 दिन का व्रत, पीती हैं सिर्फ पानी

रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख