Hanuman Chalisa

बाबा रामदेव पर टीवी कार्यक्रम का निर्माण करेंगे अजय देवगन

Webdunia
अजय देवगन, योग गुरु एवं उद्यमी बाबा रामदेव की जीवनी पर एक टेलीविजन कार्यक्रम का निर्माण करने जा रहे हैं। ‘‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष’’ रामदेव की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में गुमनामी से प्रख्यात योग गुरु और फिर दिग्गज कारोबारी बनने की रामदेव की जीवन यात्रा को दर्शाया जाएगा।
 
फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ से चर्चित हुए बाल कलाकार नमन जैन कार्यक्रम में बालक रामदेव का किरदार निभाएंगे। कार्यक्रम का निर्माण अजय देवगन फिल्म प्रोडक्शंस और वाटरगेट प्रोडक्शन कर रहे हैं।
 
एक बयान में अजय देवगन ने कहा, ‘‘जीवनी आधारित इस धारावाहिक से काफी उम्मीदें जुड़ी हैं और हमलोग यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि रामकृष्ण के किरदार के लिए किसी ऐसे कलाकार को लिया जाए जो इसे बेहतर तरीके से निभा पाए ताकि दर्शक स्वामी रामदेव के बचपन के बारे में जान पाएं।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘नमन जैन अपनी उम्र के हिसाब से काफी प्रतिभावान हैं और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन भी किया है।’’ नमन ने कहा कि इस भूमिका को निभाना उनके लिये सम्मान की बात है और यह उनके लिये चुनौतीपूर्ण भी है।
 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार ने कहा, ‘‘यह काम उतना आसान नहीं था क्योंकि स्वामी रामदेव ने बचपन में कई चुनौतियों का सामना किया और यह मेरे लिये काफी महत्वपूर्ण था कि मैं किसी छोटे गांव में मौजूद उन सामाजिक तनावों को समझूं। मेरे लिए उनकी शैली को अपनाना और उनके किरदार को चित्रित करना भी चुनौतीपूर्ण था।’’ यह कार्यक्रम डिस्कवरी जीत पर प्रसारित होगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख