Festival Posters

चीन में मिला अजय देवगन को सम्मान, बेस्ट फॉरेन एक्टर का मिला खिताब

Webdunia
अजय देवगन ऐसे कलाकार हैं जो समय के साथ और ज़्यादा एक्टिव और शानदार होते जा रहे हैं। उनकी शुरुआती फिल्मों से ज़्यादा फैंस उनकी अब की फिल्में पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने 'रेड', 'बादशाहो', 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्में दी। वहीं वे अपनी प्रोडक्शन फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में खबर मिली है कि अजय देवगन को इंटरनेशनल लेवल पर अचीवमेंट मिली है। 
 
अजय देवगन को हाल ही में चीन के 27वें चाइना गोल्डन रूस्टर एंड हंड्रेड फ्लावर्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म 'रेड' में अभिनय के लिए बेस्ट फॉरेन एक्टर का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म फेस्टिवल चीन में चार दिनों तक चलता है। इसी के साथ आखिरी दिन अवॉर्ड्स की घोषणा होती है। फोशन में आयोजित इस कार्यक्रम को सीएफए यानी चाइना फिल्म असोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया। 
 
यह किशोर जवाड़े द्वारा स्थापित आईसीएफएस - इंडिया चाइना फिल्म सोसाइटी से जुड़ा हुआ है। इस आयोजन में अजय देवगन को यह अवॉर्ड मिलना सिर्फ अजय के लिए ही नहीं, रेड के मेकर्स के लिए भी गर्व की बात है। इस बारे में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार का कहना है कि इस फिल्म महोत्सव में अजय देवगन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की जीत उनकी एक और अचीवमेंट है और यह उनकी एक्टिंग और टैलेंट की मज़बूती को दर्शाता है। 
 
अजय देवगन भी इस अचीवमेंट से बहुत खुश हैं। फिल्म 'रेड' में अजय देवगन ने एक टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभाकर दर्शाया था कि उनका जीवन और काम भी आसान नहीं होता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। फिल्म को निर्देशित किया था राजकुमार गुप्ता ने और इसे भारत में भी बहुत सराहा गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान से ईशान खट्टर तक, बॉलीवुड के ये 'एलिजिबल बैचलर्स' हैं करोड़ों दिलों की धड़कन

अफगानिस्तान की ये मुस्लिम हसीना है महादेव की परम भक्त, जानिए क्यों भारत में ही रचाना चाहती हैं शादी?

महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ 'नागबंधम' का टीजर, विराट कर्णा का शिव अवतार बना सबसे बड़ी हाईलाइट

1000 साल पुराने सोमनाथ मंदिर के इतिहास को पर्दे पर लाएंगे संजय लीला भंसाली और केतन मेहता, 'जय सोमनाथ' का किया ऐलान

एक्टिंग, फिटनेस और बेबाकी की मिसाल हैं कविता कौशिक, 'चंद्रमुखी चौटाला' बन घर-घर बनाई पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख