Festival Posters

काजोल संग तस्वीर शेयर कर अजय देवगन बोले- लग रहा है 22 सालों से लॉकडाउन में हूं...

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (12:27 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेले‍ब्स भी अपने घरों में कैद है। ऐसे में वह समय का उपयोग करते हुए कुछ पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। अजय देवगन सोशल मीडिया पर ज्‍यादा एक्टिव तो नहीं रहते हैं लेकिन लॉकडाउन के इन दिनों में वह भी बाकी सेलेब्रिटीज की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं।

 
हाल ही में अजय देवगन ने पत्‍नी काजोल संग एक तस्वीर शेयर की है। काजोल और अजय की यह तस्वीर 22 साल पुरानी है। इस तस्वीर के साथ अजय देवगन ने जो लिखा है वह चर्चा का विषय बन गया है।

 
Photo : Instagram
इस तस्वीर के साथ अजय ने अपनी शादी के 22 सालों की तुलना लॉकडाउन से की है। अजय ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे लॉकडाउन को शुरू हुए 22 साल हो गए हैं।'
 
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है। 
 
बता दें कि अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ने के साथ दोनों करीब आए और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद यह रिश्‍ता प्‍यार में बदल गया। इस फिल्‍म के 4 साल बाद 1999 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी न्‍यासा और बेटा युग है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाबी गीतकार निम्मा लोहारका का निधन, उनके लिखे गाने गाकर कई सिंगर बने स्टार

पति संग पहली बार मस्जिद गईं सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल बोले- धर्म परिवर्तन के लिए नहीं ले जा रहा...

2 महीने से बकाया करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की कॉलेज फीस, कोर्ट ने कहा- कोई ड्रामा नहीं चाहिए

दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बनेगा 4000 करोड़ का टॉवर, बोले- मां होती तो गर्व महसूस करती

'अखंडा 2' का भक्ति गीत 'द थांडवम' रिलीज, नंदामुरी बालकृष्ण का दिखा उग्र अवतार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख