Hanuman Chalisa

अजय देवगन को लेकर नहीं बनेगी सिंघम 3?

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (06:12 IST)
अजय देवगन को लेकर रोहित शेट्टी ने सिंघम नामक फिल्म 2011 में बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। आज भी टीवी पर यह फिल्म खूब देखी जाती है और अजय देवगन को सिंघम के रूप में याद किया जाता है। सिंघम की सफलता से रोहित की आंखें चौंधिया गई थी और उन्होंने तीन साल बाद ही फिल्म का सीक्वल सिंघम रिटर्न्स नाम से बना दिया। 
 
सिंघम रिटर्न्स में सिंघम वाली बात नहीं थी, इसके बावजूद यह फिल्म भी सुपरहिट रही और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिंघम से भी ज्यादा रहे। तब से लेकर अब तक सिंघम 3 की बातें होती रहती हैं, लेकिन अब तक सिंघम 3 का अता-पता नहीं है। हां, सिंघम के रूप में अजय देवगन फिल्म 'सिम्बा' में छोटा रोल करते जरूर नजर आए। 
 
इस समय रोहित फिल्म 'सर्कस' की प्लानिंग कर रहे हैं। रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े को लेकर इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। इसके बाद वे गोलमाल 5 शुरू करने वाले हैं। यानी सिंघम 3 को लेकर उन्होंने अब तक कोई योजना नहीं बनाई है। 
 
सूत्रों का कहना है कि सिंघम 3 रोहित तभी बनाएंगे जब दमदार स्क्रिप्ट हाथ लगेगी। सिंघम रिटर्न्स ने भले ही जम कर बिजनेस किया हो, लेकिन दर्शकों की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी थी। रोहित भी इस बात को जानते हैं और फिलहाल कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। 
 
इसी बीच वे पुलिस किरदार को लेकर सिम्बा बना चुके हैं, जिसमें रणवीर सिंह नजर आए थे। अक्षय कुमार को लेकर उन्होंने सूर्यवंशी भी बनाई है जो रिलीज होने का इंतजार कर रही है। यानी कि सिंघम के बाद वे दो पुलिस किरदार सिम्बा और सूर्यवंशी गढ़ चुके हैं। संभव है कि वे सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी को साथ में लेकर कोई फिल्म बनाए ताकि सिंघम फिर गुंडों की ठुकाई करते दिखाई दे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बॉबी देओल भी हुए मुरीद, बोले- नजर न लगे...

राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड के सामने फीके पड़े स्टार्स, जानिए कौन हैं केविन कुंटा?

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरुण धवन के पर्सनालिटी राइट्स को दी कानूनी सुरक्षा, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम

'15 की उम्र में हम गुल्ली-डंडा’, अमिताभ बच्चन का वैभव को लेकर ट्वीट हर जगह चर्चा में

राम चरण ने की 'पेद्दी' के निर्देशक बुची बाबू सना की तारीफ, बोले- ऐसी कहानी लिखना अविश्वसनीय है

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख