अजय देवगन की 'तानाजी' से सामने आया काजोल का फर्स्ट लुक, मराठी गेटअप में दिखा एक्ट्रेस का दमदार अंदाज

Webdunia
सोमवार, 18 नवंबर 2019 (12:41 IST)
फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। हाल ही में इस पीरियड ड्रामा फिल्म से काजोल का फर्स्ट लुक सामने आया है। काजोल इस फिल्म में तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के किरदार में नजर आएंगी।


फिल्म के पोस्टर में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में काजोल का लुक काफी इंटेंस लग रहा है। सिर पर पल्लू लिए, माथे पर बड़ी सी बिंदी और नोज रिंग पहने हुए काजोल का लुक बेहद दमदार है।
 
ALSO READ: सलमान खान और शेरा का रिश्ता हुआ 25 साल का, भाईजान ने शेयर की तस्वीर तो यह बोले शेरा

फिल्म से काजोल के लुक को शेयर करते हुए अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सावित्रीबाई मालुसरे... तानाजी के साहस का सहारा... और उनके बल की शक्ति।' 
 
तानाजी का ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज होगा। इससे पहले अजय, सैफ अली खान समेत कई किरदारों के लुक रिवील किए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। ये फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो रही है।
 
बता दें कि तानाजी की कहानी 17वीं सदी पर बेस्ड है। फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है। तानाजी मालुसरे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई जंग लड़े थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Sumona Chakravarti ने बताया क्यों नहीं बनीं कपिल शर्मा के शो का हिस्सा

क्या आप जानते हैं Jr NTR का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

शादी के 3 साल बाद मां बनीं यामी गौतम, यह रखा अपने बेटे का नाम

Cannes Film Festival 2024 में छाई यूपी की नैंसी त्यागी, खुद का डिजाइन किया आउटफिट पहन पहुंचीं रेड कार्पेट पर

Ghajini के लिए आमिर खान नहीं यह एक्टर था निर्देशक की पहली पसंद

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख