कानूनी पचड़े में फंसी जॉली एलएलबी 3, अक्षय कुमार-अरशद वारसी को न्यायपालिका का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (11:52 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एलएलबी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फ्लिम के पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी नजर आए थे, वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। 
 
अब 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों साथ नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। लेकिन अब यह फिल्म विवादों में फंस गई है। पुणे सिविल कोर्ट ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी को समन भेजा है। 
 
अधिवक्ता वाजेद खान (बिडकर) और गणेश म्हस्खे ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि टीजर में न्यायाधीशों और वकीलों का मजाक उड़ाया गया है और उनका अनादर किया गया। उनका कहना है कि फिल्म में वकीलों और जज को बहुत ही खराब और अनुचित ढंग से दिखाया और पेश किया गया है। एक्टर्स और फिल्ममेकर ने लीगल प्रोफेशल्स को खराब ह्यूमर के साथ पेश किया है। 
 
इस मामले में 12वें जूनियर डिविजन सिविल जज जे जी पवार ने एक्टर्स और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को समन भेजा है। समन में उन्हें 28 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगाने की बात कही है। 
 
इंडिया टुडे संग बात करते हुए वकील वाजेद ने कहा, इस फिल्म में सभी वकील जजों को 'मामू' कहकर बुलाते हैं। यह न्यायपालिका का अपमान है। कोर्ट में वकील बहस करते देखे जा सकते हैं, जैसे परिवार में लड़ाई हो रही हो। माना कि ये सिर्फ एक फिक्शन है, लेकिन पूरी लीगल कम्यूनिटी के लिए अपमानजनक है। 
 
कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय और अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, सुनील पांडे अहम किरदार में दिखेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

क्या रितिक रोशन की लोकप्रियता कम हो रही है? क्या गलत स्क्रिप्ट्स और लंबा गैप स्टारडम को कर रहा है प्रभावित?

परम सुंदरी: सिद्धार्थ-जाह्नवी की क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी 29 अगस्त को होगी रिलीज, जानें कहानी और कास्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख