Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार का खुलासा, सलमान खान से पूछे बिना ईद पर सूर्यवंशी की रिलीज डेट की फाइनल!

रोहित शेट्टी की अपकमिंग कॉप ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी साल 2020 की ईद पर रिलीज होगी

Webdunia
कॉप ड्रामा फिल्मों के एक्सपर्ट डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। रोहित अब अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी  बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म भी कॉप ड्रामा होगी। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए रिलीज किया गया था।

इस पोस्टर में अक्षय कुमार खाकी वर्दी में एक्शन करते दिखाई दिए थे। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ अक्षय कुमार ने लिखा था, निर्देशक रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स से... ईद 2020 पर रिलीज होने जा रही सूर्यवंशी के लिए तैयार रहिए। इसके बाद इसको लेकर खूब चर्चा हुई कि हर साल ईद पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म रिलीज करते है। 
 
लेकिन इस बार 2020 की ईद अक्षय कुमार ने अपने नाम कर ली है। अक्षय कुमार और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्में साथ में की है। पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए सलमान खान से बात की होगी और उनके बीच कोई समझौता हुआ होगा।

लेकिन अब अक्षय ने खुलासा किया है कि ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए उन्होंने सलमान से कोई बात नहीं की है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या उन्होंने ईद पर फिल्म रिलीज करने से पहले सलमान से बात की थी? तो अक्षय ने इस बात से इंकार कर दिया।
 
सलमान खान और अक्षय कुमार सालों से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में मुझसे शादी करोगी और जानेमन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या श्रीलीला को डेट क्रिकेटर तिलक वर्मा? इंडस्ट्री सूत्र ने बताया सच

आकाश वाणी से छोरी तक, रिस्क लेकर अपने करियर को नया मोड़ देने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरुचा

रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

सलमान खान ने शेयर किया अपना फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सिर्फ सुनता हूं

एमी बरुआ ने Cannes 2026 में पारंपरिक Karbi परिधान पहन लूटी महफिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख