Dharma Sangrah

आयुर्वेद के फायदे बताते नजर आए अक्षय कुमार, बाबा रामदेव ने शेयर किया वीडियो

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (16:36 IST)
बाबा रामदेव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में बाबा ने ऐलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद कई डॉक्टर्स उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ऐलोपैथी बनाम आयुर्वेद की बहस शुरू हो गई है। 

 
इसी बीच अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है,‍ जिसमें वह आयुर्वेद की खूबियां बताते नजर आ रहे हैं। वे आयुर्वेद दवाइयों के महत्व पर अपनी बात कह रहे हैं। अक्षय के इस वीडियो को बाबा रामदेव ने भी शेयर किया है।
 
वीडियो को शेयर करते हुए बाबा रामदेव ने लिखा, आप अपनी बॉडी के खुद ब्रांड अम्बेसडर बने, सिंपल और हेल्दी लाइफ जीयें, और दुनिया को दिखा देते हैं, कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है, वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है- अक्षय कुमार। साभार-अक्षय कुमार
 
वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं, हम अपनी दवाइयों की बजाय विदेशी दवाओं पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। समस्या यह है कि हम अपनी दवाओं को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। मैं शर्त लगाने के लिए तैयार हूं कि ऐसा कोई मर्ज नहीं है, जिसका इलाज हमारे ट्रेडिशनल मेडिसिन सिस्टम में न हो।
 
अक्षय कहते हैं, मैंने पढ़ा था कि अगर आप रजिस्टर्ड आयुर्वेद सेंटर में इलाज करवाते हैं, तो आपको बिलकुल वैसे ही इंश्योरेंस के फायदे मिलेंगे, जैसे किसी दूसरे हॉस्पिटल में मिलते हैं। हमारे इलाज के ये तरीके न सिर्फ नेचुलर हैं, बल्कि साइंटिफिक भी हैं। हर इलाज के पीछे पक्का लॉजिक है।
 
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लॉकडाउन से पहले अपनी फिल्म 'राम सेतू' की शूटिंग में बिजी थे। इसके अलावा अक्षय की सूर्यवंशी रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन कोविड के चलते इसकी रिलीज फंसी है। अक्षय अतरंगी, पृथ्वीराज, बेल बॉटम, बच्चन पांडे और रक्षाबंधन जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

चार्टर्ड अकाउंटेंसी छोड़ कैसे बने संजय लीला भंसाली की पहली पसंद, सिद्धांत चतुर्वेदी की महत्वाकांक्षा की कहानी

शमा सिकंदर ने लाल साड़ी में ढाया कहर, बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने

जैकी चेन का दुनिया को इमोशनल सरप्राइज, रिकॉर्ड किया अपना विदाई गीत, लेकिन रिलीज के लिए रखी है ये दर्दनाक शर्त

45 की उम्र में भी 25 सा जलवा, अमृता अरोरा के जन्मदिन पर उनके सफर की अनकही दास्तां

डिजिटल दुनिया को अलविदा कहेंगी आलिया भट्ट? एक्ट्रेस के लेटेस्ट बयान ने मचाई खलबली

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख